यूएई ही वापस लाया ग्लेन मैक्सवेल का सुनहरी दौर, 7 साल बाद बनाए 500+ रन

punjabkesari.in Monday, Oct 11, 2021 - 10:25 PM (IST)

खेल डेस्क : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के ऑलराऊंडर ग्लेन मैक्सवेल के लिए यूएई एक बार फिर से उनका सुनहरी दौर वापस लेकर आ गया। 2014 में जब यूएई के मैदानों पर आई.पी.एल. के मुकाबले खेले गए थे तब मैक्सवेल पूरे चरम पर थे। 2014 में उन्होंने 500 से ज्यादा रन बनाए थे। इसके बाद वह लगातार विफल रहे। अब आखिर यूएई में ही वह अपने रंग में लौट आए। मैक्सवेल ने इस सीजन के 15 मैचों में 513 रन बनाए। सबसे खास बात यह है कि उन्होंने छक्के लगाने और फिफ्टी बनाने के मामले में भी उम्दा प्रदर्शन किया। देखें वीडियो- 

सीजन में सबसे ज्यादा रन
626 केएल राहुल
603 रुतुराज गायकवाड़
551 शिखर धवन
547 फाफ डु प्लेसिस
513 ग्लेन मैक्सवेल

सीजन में सबसे ज्यादा फिफ्टी
6 केएल राहुल
6 ग्लेन मैक्सवेल
5 फाफ डु प्लेसिस
4 रुतुराज गायकवाड़
4 पृथ्वी शॉ

सीजन में सबसे ज्यादा छक्के
30 केएल राहुल
22 रुतुराज गायकवाड़
21 ग्लेन मैक्सवेल 
20 फाफ डु प्लेसिस
18 मयंक अग्रवाल

सीजन दर सीजन मैक्सवेल
2012 : 6
2013 : 36
2014 : 552
2015 : 145
2016 : 179
2017 : 310
2018 : 169
2019 : ---
2020 : 108
2021 : 513

Content Writer

Jasmeet