UEFA Champions League: एमबाप्पे के बिना बेनफिका से भिड़ेगा रियल मैड्रिड
punjabkesari.in Wednesday, Feb 25, 2026 - 05:43 PM (IST)
मैड्रिड : स्पेनिश दिग्गज रियल मैड्रिड को चैंपियंस लीग प्लेऑफ के दूसरे चरण में बेनफिका के खिलाफ बड़ा झटका लगा है। टीम स्टार फॉरवर्ड Kylian Mbappe के बिना मैदान पर उतरेगी। एमबाप्पे को बाएं घुटने में चोट है और इसी वजह से उन्हें सैंटियागो बर्नाबेउ स्टेडियम में होने वाले मुकाबले के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया है।
चोटों से परेशान रियल मैड्रिड
एमबाप्पे के अलावा Rodrygo और Jude Bellingham भी चोट के कारण उपलब्ध नहीं रहेंगे। लगातार अहम खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी से कोचिंग स्टाफ की चिंता बढ़ गई है। हालांकि टीम के पास अब भी आक्रामक विकल्प मौजूद हैं।
इन खिलाड़ियों पर रहेगा अटैक की जिम्मेदारी
रियल मैड्रिड की फॉरवर्ड लाइन में Vinicius Junior, फ्रैंको मास्तांतुओनो, ब्राहिम डियाज और गोंजालो गार्सिया जैसे खिलाड़ी शामिल होंगे। इन खिलाड़ियों पर गोल करने और टीम को अगले दौर में पहुंचाने की जिम्मेदारी होगी।
पहले चरण में मिली थी बढ़त
रियल मैड्रिड ने पिछले हफ्ते बेनफिका के मैदान पर खेले गए पहले चरण में 1-0 से जीत दर्ज की थी। अब उसे राउंड ऑफ 16 में पहुंचने के लिए सिर्फ ड्रॉ की जरूरत है।
घरेलू मैदान सैंटियागो बर्नाबेउ में खेलने का फायदा भी टीम को मिल सकता है, लेकिन एमबाप्पे की गैरमौजूदगी मुकाबले को और दिलचस्प बना सकती है। अब सबकी नजरें इस पर रहेंगी कि क्या रियल मैड्रिड अपने स्टार खिलाड़ियों के बिना भी बढ़त बरकरार रखकर अगले दौर में जगह बना पाता है या नहीं।

