UFC फाइटर रैशेल ओस्टोविच बोली- रोज रात को मारता था पति, अब रिंग में लूंगी बदला
punjabkesari.in Friday, Jan 07, 2022 - 09:06 PM (IST)
नई दिल्ली : यूएफसी फाइटर रैशेल ओस्टोविच रिंग में वापसी करने जा रही हैं। 29 साल की रैशेल ने एक बयान में कहा है कि वह जल्द से जल्द रिंग में उतरने को तत्पर हैं। रैशेल दो साल पहले फाइटर पति अर्नोल्ड बार्डन के साथ हुई झड़प के कारण बुरी तरह जख्मी हो गई थी। दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी जिसके बाद अर्नोल्ड ने रैशेल के नाक, आंख और चेहरे पर ताबड़तोड़ वार किए थे। अब सभी बातों को पीछे छोड़कर रैशेल फिर से फाइट के लिए तैयार है। उनका कहना है कि वह अब रिंग में अपने दुश्मनों को जवाब देंगी। मैंने जो सहा उसका बदला लेने का वक्त आ गया है।
यह भी पढ़ें- Rey Mysterio : 619 की ऐसी 5 बातें जो आप जानकर चौक जाएंगे
यह भी पढ़ें- ये हैं दुनिया की 5 सबसे HOT फीमेल स्पोर्ट्स एंकर, जिसे देख आप हो जाएंगे इनके दीवाने
यह भी पढ़ें- डब्लयूडब्ल्यूई के 5 विश्व रिकॉर्ड जो टूटने हैं मुश्किल
यह भी पढ़ें- ये हैं WWE की 5 सबसे HOT महिला रैसलर्स, तस्वीरें देख हो जाएंगे इनके दीवाने
रैशेल ने कहा- बीती जिंदगी को याद करना खुद को धोखा देने के बराबर है। हमारे झगड़े इस तरह बढ़ गए थे कि वह रोज मुझे मारता था। पति के साथ हिंसक झड़प पर बात करते हुए रैशेल ने कहा- यह घटनक्रम तब हुआ जब मैं पेजे वेजेंट के साथ फाइट के लिए तैयारी कर रही थी। अस्पताल के बिस्तर पर पड़े हुए अपनी मनोदशा पर बात करते हुए रैशेल ने कहा- मैं बैड पर लेटी हुई थी। मुझे लग रहा था कि मुझे एक फाइट की जरूरत है। यह मेरी फाइट थी। मुझे पता था कि मुझे इसकी तब जरूरत थी।
नवंबर 2018 में रैशेल के पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। उसपर आरोप था कि उसने रैशेल को मारने की नीयत से उसके चेहरे, आंख और नाक पर वार किए। एक प्रत्यक्षदर्शी ने कोर्ट को बताया कि अर्नोल्ड लगातार रैशेल पर वार कर रहा था। वह बोल रहा था कि मैं आज तुम्हें मार ही दूंगा। बहरहाल, रैशेल सब चीजों को भुलाकर एक बार फिर से रिंग में आने को बेकरार है।
रैशेल ओस्टोविच फाइटिंग के अलावा कसे हुए शरीर के लिए भी मशहूर है। बेधड़क रैशेल सोशल मीडिया पर अपनी बिकिनी फोटोज पोस्ट करती रहती हैं। बीते दिनों ही वह क्वारेंटाइन मैगजीन की कवर पेज पर भी आई थीं। इंस्टाग्राम अकाऊंट पर रैशेल के करीब सात लाख फॉलोअर हैं। देखें VIDEOS-
बता दें कि रैशेल ओस्टोविच पर ड्रग लेने के कारण यूएफसी प्रबंधन बैन भी लगा चुका है। रैशेल ने अपनी फिजिकल समर्थता बढ़ाने के लिए प्रतिबंधित दवाई ली थीं। रैशेल का जब डोपिंग टेस्ट हुआ तो उन्होंने शाना डॉबसन के साथ फरवरी में फाइट भी करनी थी जोकि रद्द हो गई।