टीम इंडिया ने जीता अंडर-19 एशिया कप फाइनल, श्रीलंका को 9 विकेट से हराया
punjabkesari.in Friday, Dec 31, 2021 - 06:21 PM (IST)
खेल डैस्क : दुबई के मैदान पर टीम इंडिया ने अंडर-19 एशिया कप का फाइनल अपने नाम कर लिया है। श्रीलंका के खिलाफ खेले गए फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया को बारिश के कारण 102 रनों का लक्ष्य मिला था। जिसे उन्होंने ओपनर हरनूर सिंह का विकेट गंवाकर आसानी से हासिल कर लिया।
एशिया कप के विजेता
1989 : भारत
2003 : भारत
2012 : भारत/पाकिस्तान
2014 : भारत
2016 : भारत
2017 : अफगानिस्तान
2018 : भारत
2019 : भारत
2021 : भारत
WHAT. A. WIN! ☺️ 👏
— BCCI (@BCCI) December 31, 2021
India U19 beat Sri Lanka U19 by 9⃣ wickets to clinch the #ACC #U19AsiaCup title. 🏆 👍 #BoysInBlue #INDvSL
Scorecard ▶️ https://t.co/GPPoJpzNpQ
📸 📸: ACC pic.twitter.com/bWBByGxc3u
इससे पहले श्रीलंका ने पहले खेलते हुए 38 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 106 रन बनाए तभी बारिश आ गई। जवाब में भारतीय टीम को 99 रन का लक्ष्य मिला। लेकिन एक बार फिर बारिश आने के कारण यह लक्ष्य 102 कर दिया गया। लेकिन टीम इंडिया के प्रमुख बल्लेबाजों ने जरूरी रन बनाकर टीम इंडिया को एशिया चैम्पियन बना दिया।
India U19 are on a roll with the ball! 👌 👌
— BCCI (@BCCI) December 31, 2021
Vicky Ostwal, Kaushal Tambe, Raj Bawa and Ravi Kumar share the spoils. 👏👏 #BoysInBlue
Sri Lanka U19 seven down. #ACC #U19AsiaCup #INDvSL
📸 📸: ACC
Follow the match ▶️ https://t.co/GPPoJpzNpQ pic.twitter.com/nbcyvpgbfH
इससे पहले श्रीलंकाई टीम ने पहले बल्लेबाजी की। ओपनर चामिंदु और डेनियल टीम को अच्छी शुरूआत नहीं दे सके। चामिंदु ने 2 तो डेनियल ने 6 रन बनाए। वहीं, विकेटकीपर बंडारा महज 9 रन बना पाए। 31 रन पर 3 विकेट गिरने के बाद श्रीलंकाई बल्लेबाज दबाव में आ गए। श्रीलंकाई मध्यक्रम तो पूरी तरह से भारतीय गेंदबाजों के आगे नतमस्तक होता दिखाई दिया। राजपक्षे ने 14, पवन ने 4, रानुदा ने 7 तो कप्तान वेललेज ने महज 9 रन बनाए।
अंत में डीसिल्वा ने 15, रोडरिगो ने नाबाद 19 तो पथिराना ने 14 रन बनाकर श्रीलंकाई टीम को 100 से ज्यादा स्कोर बनाने में मदद की लेकिन तभी बारिश आ गई। अंत में डीएलएस मैथ्ड के अनुसार भारतीय टीम को 38 ओवरों में 99 रन बनाने का लक्ष्य मिला। टीम इंडिया खेलने उतरी तो एक बार फिर से बारिश ने खलल डाला। अंत में 102 रन का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने रघुवंशी और शेख रशीन की पारियों की बदौलत जीत हासिल कर ली।
It is time for the big final of the #U19AsiaCup at the Dubai International Cricket Stadium.
— BCCI (@BCCI) December 31, 2021
SL U19 have won the toss and opted to bat first against India U19. #BoysInBlue
📸 - ACC pic.twitter.com/k1lYYbkYzi
टीम इंडिया की शुरूआत अच्छी नहीं रही थी। ओपनर हरनूर सिंह महज महज पांच रन बनाकर श्रीलंकाई गेंदबाज रोडरिगो की गेंद पर पगबाधा आऊट हो गए थे। लेकिन इसके बाद रघुवंशी और रशीद ने मजबूत साझेदारी आगे बढ़ाई। श्रीलंकाई बॉलरों ने भरसक प्रयास किया लेकिन टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने उनकी एक न चलने दी और ऐतिहासिक जीत हासिल की।