अंडर-19 एशिया कप : क्रिसमस पर पाकिस्तान के साथ भिड़ेगा भारत, देखें शैड्यूल

punjabkesari.in Wednesday, Dec 22, 2021 - 09:20 PM (IST)

खेल डैस्क : भारत अपने अंडर-19 एशिया कप 2021 के अभियान की शुरुआत 23 दिसंबर को मेजबान संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ ग्रुप ए के पहले मुकाबले में करेगा। इसके बाद क्रिसमस के दिन पाकिस्तान अंडर-19 के खिलाफ उनका खेल होगा और उनका अंतिम ग्रुप स्टेज मैच 27 दिसंबर को अफगानिस्तान अंडर-19 के खिलाफ होगा।

ग्रुप बी में श्रीलंका, बांग्लादेश, नेपाल और कुवैत नॉकआउट चरण में जगह बनाने के लिए भिड़ेंगे। गत अंडर-19 विश्व चैम्पियन बांग्लादेश अपने अभियान की शुरुआत 23 दिसंबर को नेपाल के खिलाफ करेगा। इसके बाद उनका सामना 25 दिसंबर को कुवैत और 28 दिसंबर को श्रीलंका से होगा। यह टूर्नामेंट 31 दिसंबर तक चलेगा।

भारत अंडर-19 की अगुवाई करेंगे दिल्ली के यश ढुल
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इस महीने की शुरुआत में एशिया कप के लिए भारत की अंडर-19 टीम की घोषणा की थी। दिल्ली के बल्लेबाज यश ढुल कप्तान बनाए गए हैं। 

भारत अंडर-19 एशिया कप टीम
हरनूर सिंह पन्नू, अंगक्रिश रघुवंशी, अंश गोसाई, एसके रशीद, यश ढुल (कप्तान), अनेश्वर गौतम, सिद्धार्थ यादव, कौशल तांबे, निशांत सिंधु, दिनेश बाना (विकेटकीपर), आराध्या यादव (विकेटकीपर), राजंगद बावा, राजवर्धन हैंगरगेकर, गर्व सांगवान, रवि कुमार, रिशिथ रेड्डी, मानव पारख, अमृत राज उपाध्याय, विक्की ओस्तवाल, वासु वत्स


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News