अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप : जानें फैक्ट्स, कब होंगे टीम इंडिया के मुकाबले

punjabkesari.in Thursday, Jan 16, 2020 - 06:45 PM (IST)

नर्ई दिल्ली : साऊथ अफ्रीका में शुक्रवार से अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप शुरू होने जा रहा है जिसमें टीम इंडिया की कोशिश एक बार फिर से विजय पताका फहराने की होगी। टीम इंडिया इस टूर्नामैंट की गत विजेता है। इस बार टीम इंडिया की कमान प्रियम गर्ग के हाथों में हैं। टीम इंडिया 19 जनवरी से श्रीलंका के खिलाफ इस अभियान की शुरुआत करेगी। आइए जानते हैं अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप के कुछ फैक्ट्स के बारे में-

ऐसा है फॉर्मेट : 16 टीमें विश्व कप में हिस्सा लेंगी। लीग ग्रुप के बाद हरेक ग्रुप की दो टीमें आगे जाएंगी। यह सुपर लीग स्टेज होगी। बॉटम की दो टीमें प्लेट लीग खेलेंगी। टीम इंडिया गत विजेता है।

यह 16 टीमें लेंगी हिस्सा

Under-19 Cricket World Cup: Know the facts, when will be against team India
अफगानिस्तान
ऑस्ट्रेलिया
बांग्लादेश 
इंग्लैंड 
भारत
न्यूजीलैंड 
पाकिस्तान 
दक्षिण अफ्रीका
श्रीलंका 
वेस्टइंडीज 
जिम्बाब्वे 
नाइजीरिया (अफ्रीका डिवीजन) 
कनाडा (अमेरिका डिवीजन)
संयुक्त अरब अमीरात (एशिया डिवीजन)
जापान (ईएपी डिवीजन)
स्कॉटलैंड (यूरोप डिवीजन)

यह है टीम इंडिया के खिलाड़ी
प्रियम गर्ग (कप्तान)
अथर्व अंकोलेकर
रवि बिश्नोई
शुभांग हेगड़े
यशसवी जायसवाल
ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर)
कुमार कुशाग्र
सुशांत मिश्रा
विद्याधर पाटिल
शशवत रावत
दिव्यांशु सक्सेना
आकाश सिंह
कार्तिक त्यागी
तिलक वर्मा
सिद्धेश वीर


Under-19 Cricket World Cup: Know the facts, when will be against team India

हेड कोच/बैटिंग कोच : राहुल द्रविड़
बॉलिंग कोच : पारस मम्ब्रे
फील्डिंग कोच : अभय शर्मा

चार गु्रपों में बंटी है 16 टीमें

ग्रुप ए : भारत, जापान, न्यूजीलैंड, श्रीलंका
ग्रुप बी : ऑस्ट्रेलिया, इंगलैंड, नाइजीरिया, वेस्टइंडीज
ग्रुप सी : बांगलादेश, पाकिस्तान, स्कॉटलैंड, जिम्बाब्वे
ग्रुप डी : अफगानिस्तान, कनाडा, साऊथ अफ्रीका, यूएई

टीम इंडिया के मुकाबले
19 जनवरी : भारत बनाम श्रीलंका
21 जनवरी : भारत बनाम जापान
24 जनवरी : भारत बनाम न्यूजीलैंड

यह होगा पहली बार

Under-19 Cricket World Cup: Know the facts, when will be against team India
नाइजीरिया और जापान पहली बार अंडर-19 क्रिकेट वल्र्ड कप में खेलेंगे। जापान का पापुआ न्यू गिनी के साथ मैच था। इसी दौरान पापुआ न्यू गिनी के 10 प्लेयर एक दुकान पर हुड़दंग मचाने को लेकर सस्पैंड हो गए। इससे जापान को बिना फाइनल खेले एंट्री मिल गई। टूर्नामैंट में कनाडा, स्कॉटलैंड, यूएई भी दम दिखाएंगी।

विश्व कप में टीम इंडिया की स्थिति
1988 : 6वां स्थान
1998 : दूसरा स्थान
2000 : चैंपियंस
2002 : सेमीफाइनलिस्ट
2004 : सेमीफाइनलिस्ट
2006 : उपविजेता
2008 : चैंपियंस
2010 : 6वां स्थान
2012 : चैंपियंस
2014 : 5वां स्थान
2016 : उपविजेता
2018 : चैंपियंस


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jasmeet

Recommended News

Related News