विराट कोहली की कप्तानी में भारत ने 8 साल बाद जीता था अंडर-19 विश्व कप का खिताब

punjabkesari.in Wednesday, Mar 02, 2022 - 12:44 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय टीम ने अंडर-19 विश्व कप में 14 साल पहले (2008) आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका को हराकर दूसरी बार अंडर 19 विश्व कप जीता था। भारतीय टीम का नेतृत्व स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने किया, जिन्होंने बारिश के कारण खराब हुए खेल में टीम को प्रोटियाज के खिलाफ 12 रन से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। 

इससे पहले टीम इंडिया ने 2000 में अंडर 19 विश्व कप का खिताब जीता था जिसके बाद 2008, 2012, 2018 और 2022 में खिताब अपने नाम किया। 2022 टीम इंडिया टीम का नेतृत्व यश ढुल ने किया और उन्होंने फाइनल में इंग्लैंड को चार विकेट से हराकर अपनी 5वीं खिताबी जीत दर्ज की। 

शैक रशीद और यश ढुल सहित दस्ते के कुछ सदस्यों ने टूर्नामेंट के बीच कोविड-19 पॉजिटिव भी पाए गए थे लेकिन उन्होंने बाद में वापसी की और अपनी भूमिका अच्छे से निभाते हुए भारत ने एक भी मैच ना गंवाते हुए 2022 U19 विश्व कप अपने नाम किया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Recommended News

Related News