अंडरटेकर ने ली रिटायरमैंट, मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित ने ऐसे दी फेवरेट स्टार को बधाई

punjabkesari.in Tuesday, Jun 23, 2020 - 05:34 PM (IST)

नई दिल्ली : रैसलिंग जगत के सबसे बड़े सुपरस्टार अंडरटेकर ने बीते दिनों ही अपने 30 साल के प्रोफेशनल करियर से दूर होने का फैसला कर लिया। हालांकि अंडरटेकर के इस फैसले से उनके फैंस काफी निराशा है। वहीं, दूसरी ओर सोशल मीडिया पर फैंस अंडरटेकर से जुड़ी यादें शेयर कर रहे हैं। इसी बीच 4 बार इंडियन प्रीमियम लीग का खिताब जीत चुकी मुंबई इंडियंस ने भी अंडरटेकर को सफल करियर के लिए बधाई दी है।

मुंबई इंडियंस ने अपने आधिकारिक ट््िवटर अकाऊंट पर एक पोस्ट डाली है जिसमें टीम के कप्तान रोहित शर्मा अपने हाथ में डब्लयूडब्लयूई की बेल्ट लिए नजर आ रहे हैं। कैप्शन में लिखा है- दिग्गज के 30 साल, शुक्रिया अंडरटेकर।

मुंबई इंडियंस ने जब 2017 में तीसरी बार आईपीएल का खिताब जीता था तो डब्लयूडब्लयूई के सीओओ ट्रिपल एच ने मुंबई इंडियंस को चैंपियन बनने पर बधाई दी थी। साथ ही उन्होंने एक बेल्ट भी गिफ्ट दी थी जिसपर मुंबई इंडियंस लिखा हुआ था। 

बता दें कि अंडरटेकर ने रेसलमेनिया-36 में अपना आखिरी मैच एजे स्टाइल्स के खिलाफ खेला था। अंडरटेकर ने अपने रिटायरमेंट की घोषणा लास्ट राइड डॉक्यूमेंट्री के दौरान ने की। अंडरटेकर ने कहा- अब रिंग के लिए मेरे पास कुछ नहीं बना है। वह अगर लौटे तो आपात स्थिति में ही लौट सकते हैं।

Jasmeet