पूर्व क्रिकेटर धोनी के कार्यक्रम में हंगामा, पुलिस ने प्रशंसकों पर बरसाई लाठियां

punjabkesari.in Wednesday, Mar 03, 2021 - 05:36 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हाल ही में राजस्थान के जालोर में एक स्कूल का लोकार्पण करने आए थे जहां प्रशंसक धोनी को देखकर बेकाबू हो गए जिसके कारण पुलिस को हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा। इस कारण धोनी करीब आधे घंटे तक कार्यक्रम में रुकने के बाद सड़क मार्ग से अहमदाबाद के लिए रवाना हुए। 

जानकारी के मुताबिक धोनी आज यहां एक दिवसीय दौरे पर जालोर आए थे। यहां पहुंचने पर राजस्थान-गुजरात बॉर्डर पर नैनवा में उनका जोरदार स्वागत किया गया। यहां से धोनी सड़क मार्ग से होते हुए जाखल गांव पहुंचे जहां उनके आने की जानकारी के बाद सैकड़ों प्रशसंक एकत्र हो गए। धोनी ने जाखल पहुंचने के बाद वहां बनाए गए विद्यालय का लोकार्पण किया। 

धोनी की एक झलक पाने और उनसे मिलने के लिए प्रशसंक धक्का-मुक्की करने लगे। इस बीच उमड़ी भारी भीड़ अनियंत्रित हो गई। जब पुलिस की अपील का भीड़ पर कोई असर नहीं हुआ तो लाठियां बरसानी पड़ी जिससे वहां भगदड़ मच गई।पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज कर प्रशसंकों को वहां से खदेड़ दिया। 

Content Writer

Sanjeev