भारत-पाक मैच देखने पहुंची ऊर्वशी रौतेला, फैंस ने लिखा- पंत को प्लेइंग-11 से बाहर निकाल दिया

punjabkesari.in Sunday, Aug 28, 2022 - 10:24 PM (IST)

खेल डैस्क : दुबई के मैदान पर भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे महामुकाबले को लेकर क्रिकेट फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।  मैदान पर बॉलीवुड अभिनेत्री ऊर्वशी रौतेला भी देखी गईं। ऊर्वशी बीते दिनों ऋषभ पंत के साथ सोशल मीडिया पर हुए विवाद के कारण चर्चा में आ गई थीं। मैच के दौरान जब पंत को भारतीय प्लेइंग-11 में जगह न मिली तो सोशल मीडिया पर बैठे फैंस ने ऊर्वशी की फोटोज शेयर कर जमकर मजे लिए। एक ने लिखा- ऊर्वशी दुबई मैच देखने आई और पंत को प्लेइंग-11 से बाहर करवा दिया। कुछेक ने लिखा कि आज दुनिया में सबसे खुश यह इंसान होगा। देखें ट्विट-

 

हालांकि क्रिकेट फैंस ने ऊर्वशी रौतेला को आड़े हाथ भी लिया। उन्होंने कहा- केवल चर्चा में आने के लिए ऊर्वशी भारत-पाक मैच देखने पहुंची हैं। बता दें कि पंत और ऊर्वशी के बीच विवाद कुछ साल पहले शुरू हुआ था। खबर आई थी कि पंत ने ऊर्वशी का नंबर ब्लॉक कर दिया था। इस दौरान ऊर्वशी की एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी जिसमें वह पंत के साथ प्यार का इजहार करती दिखी थीं। 

 

 

कई सालों बाद एक बार फिर से ऊर्वशी ने इस मामले बाबत एक इंटरव्यू में दावा कर फिर से चर्चा बटोर ली। ऊर्वशी ने कहा- उस दिन पंत मुझसे मिलने होटल आए थे लेकिन मैं उनसे मिल नहीं पाई। वह घंटों इंतजार करते रहे। इसके बाद हम मुंबई में मिली। ऊर्वशी की यह पोस्ट देखकर पंत ने सोशल मीडिया पर मेरा पीछा छोड़ो बहन... शब्द लिखकर एक संदेश दिया था। इसके बाद ऊर्वशी ने भी वापस में जवाब दिया था। अब इसी कड़ी में ऊर्वशी ने फिर चर्चा बटोरने की कोशिश की है।

Content Writer

Jasmeet