उर्विल पटेल की धमाकेदार इनिंग, IPL में संयुक्त रूप से लगाया सबसे तेज अर्धशतक

punjabkesari.in Sunday, May 10, 2026 - 06:48 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बल्लेबाज उर्विल पटेल ने लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) के खिलाफ धमाकेदार इनिंग खेलते हुए IPL में संयूक्त रूप से सबसे तेज अर्धशतक लगा दिया है। उर्विल ने मात्र 13 गेंदों पर अर्धशतक लगाते हुए यशस्वी जायसवाल के साथ IPL में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। 

LSG से मिले 204 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए उर्विल ने शुरूआत से ही आक्रामक खेल दिखाया। उन्होंने मात्र 10 गेंदों पर 42 रन बना डाले। इस मामले में उन्होंने एबी डिविलियर्स, यशस्वी जायसवाल और अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ दिया। लेकिन वह लगातार प्रहार करते रहे और अगली 3 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। IPL में सबसे तेज अर्धशतक के मामले में यशस्वी ने 13, केएल राहुल, पैट कमिंस और रोमारियो शेफर्ड ने 14 गेंदों अर्धशतक लगाताय है। 

उर्विल ने अपनी पारी के दौरान कुल 23 गेंदों पर 65 रन बनाए जिसमें 2 चौके और 8 छक्के शामिल थे। वह शाहबाज अहमद की गेंद पर आवेश खान के हाथों कैच आउट हो गए। 

IPL की सबसे तेज फिफ्टी (गेंदों के आधार पर) 

13 - यशस्वी जायसवाल (RR) बनाम KKR, कोलकाता, 2023
13 - उर्विल पटेल (CSK) बनाम LSG, लखनऊ, 2026
14 - KL राहुल (PBKS) बनाम DC, मोहाली, 2018
14 - पैट कमिंस (KKR) बनाम MI, पुणे, 2022
14 - रोमारियो शेफर्ड (RCB) बनाम CSK, बेंगलुरु, 2025

IPL पारी की पहली 10 गेंदों के बाद सबसे ज्यादा स्कोर 

42* - उर्विल पटेल बनाम LSG, चेन्नई, 2026
41* - एबी डिविलियर्स बनाम MI, बेंगलुरु, 2015
41* - यशस्वी जायसवाल बनाम KKR, कोलकाता, 2023
40* - अभिषेक शर्मा बनाम DC, दिल्ली, 2024
39* - रोमारियो शेफर्ड बनाम DC, मुंबई WS, 2024
39* - प्रियांश आर्य बनाम CSK, चेन्नई, 2026


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News