ईरान की विश्व कप टीम पर लगे प्रतिबंधों में अमेरिका ने दी ढील

punjabkesari.in Wednesday, Jun 24, 2026 - 01:06 PM (IST)

वाशिंगटन : अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग ने मंगलवार को कहा कि अमेरिका ईरान की विश्व कप टीम पर लगाए गए यात्रा प्रतिबंधों में ढील दे रहा है और अब टीम को अगले मैच से दो दिन पहले देश की यात्रा करने की अनुमति दे दी गई है। 

विभाग के प्रवक्ता ने हालांकि बताया कि टीम को सिएटल में शुक्रवार के मैच के तुरंत बाद ही रवाना होना होगा। ईरान फुटबॉल महासंघ के प्रवक्ता ने पुष्टि की कि टीम मैक्सिको के तिजुआना स्थित अपने शिविर से बुधवार को सिएटल के लिए रवाना होगी। 

ईरान की टीम को यात्रा प्रतिबंधों के कारण काफी परेशानी उठानी पड़ रही थी। उसे लॉस एंजिलिस में खेले गए पहले दो मैच के लिए एक दिन पहले तक यात्रा करने की अनुमति नहीं दी गई थी। इसके बाद ईरान के कोच आमिर घलेनोई ने बार-बार इस बात को दोहराया था कि उनकी टीम को इससे काफी नुकसान हो रहा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News