विश्व कप में बिना गोल किए ही विदा हुए अमेरिका के स्टार पुलिसिच
punjabkesari.in Tuesday, Jul 07, 2026 - 01:19 PM (IST)
सिएटल : अमेरिकी फॉरवर्ड क्रिस्टियन पुलिसिच का अपने देश में खेले जा रहे विश्व कप में बिना गोल किए ही सफर खत्म हो गया। पुलिसिच को चोटिल होने के कारण बेल्जियम के खिलाफ अंतिम 16 के मैच में दूसरे हाफ के शुरू में बेंच पर लौटना पड़ा। अमेरिका इस मैच में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गया।
अमेरिका के सबसे सफल स्ट्राइकर पुलिसिच अपने दूसरे विश्व कप में गोल करने में नाकाम रहे। उन्होंने 90 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 33 गोल किए हैं, लेकिन आठ विश्व कप मैचों में सिर्फ एक गोल किया है। यह गोल उन्होंने विश्व कप 2022 में ग्रुप चरण में ईरान के खिलाफ किया था। इस विश्व कप में दूसरी बार पुलिसिच चोट के कारण दूसरे हाफ में मैच से बाहर हो गए।
सोमवार को बेल्जियम के खिलाफ मैच में 52वें मिनट में एक शॉट लगाने के प्रयास में विरोधी टीम के कप्तान यूरी टिलेमैन्स के जूते से टकराने के कारण उनके दाहिने टखने में मोच आ गई। पुलिसिच ने कहा, 'मुझे लगता है कि मैंने अच्छा प्रदर्शन किया। यह निराशाजनक है कि मुझे उस तरह के मौके नहीं मिले जिनकी मैंने उम्मीद की थी।'

