उजचैस कप - अर्जुन नें विदित से बांटा अंक, सयुंक्त बढ़त बरकरार

punjabkesari.in Thursday, Jun 11, 2026 - 12:44 PM (IST)

ताशकंत , उज़्बेकिस्तान ( निकलेश जैन ) उजचैस कप 2026 सुपरग्रांडमास्टर टूर्नामेंट के चौंथे राउंड में भारत के अर्जुन एरिगैसी और विदित गुजराती नें आपस में मुकाबला खेला सफेद मोहरो से खेल रहे अर्जुन नें बेहद तेज खेलते हुए विदित पर दबाव बनाने की पूरी कोशिश की पर विदित नें घड़ी में कम समय होते हुए भी अच्छा बचाव किया,इटेलियन ओपनिंग में खेला गया मुकाबला जब ड्रा पर समाप्त हुआ तब अर्जुन के पास करीब 40 मिनट तो विदित के पास 7 मिनट बाक़ी थे खेल 46 चालों में बेनतीजा रहा हालांकि इस ड्रा के बावजूद अर्जुन अभी भी 2.5 अंक बनाकर सयुंक्त बढ़त पर बने हुए है , आज एक और मुकाबला सबसे रोचक था वह था रूस के यान नेपोमनिशी और मेजबान देश के नोदिरबेक अब्दुसत्तारोव के बीच जहाँ एक समय पूरी तरह जीती हुई बाजी घोड़े के एंडगेम में नेपोमनिशी के हाथ से निकल गई और बेनतीजा रही , अजरबैजान के शखीरयार मामेद्यारोव नें यूएसए के नीमन हंस मोके से ड्रा खेला हालांकि दो परिणाम भी इस राउंड में आए , उज़्बेक्सितान के याकुबबोएव नोदिरबेक नें हमवतन मदमिनोव मुखिद्दीन को और वोखीदोव शमसिद्दीन नें ग्रीस के निकोलस थेडोरो को पराजित कर अपनी पहली जीत दर्ज की .


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Niklesh Jain

Related News