उजचैस कप - अर्जुन नें याकुबबोएव को हराया ,नेपोमनिशी से हारे विदित

punjabkesari.in Monday, Jun 08, 2026 - 08:43 PM (IST)

ताशकंत , उज़्बेकिस्तान ( निकलेश जैन ) उजचैस कप 2026 की शुरुआत हो चुकी है यह इस सुपरग्रांडमास्टर टूर्नामेंट का तीसरा संस्करण है ,2024 में इसे मेजबान देश के याकुबबोएव नोदिरबेक नें और 2025 में भारत के प्रज्ञानन्दा नें जीता था इस बार भारत से अर्जुन एरिगैसी और विदित गुजराती भाग ले रहे है , अन्य खिलाड़ियों में मेजबान देश से अब्दुसत्तारोव नोदीरबेक, वोखीदोव शमसिद्दीन, याकुबबोएव नोदिरबेक और मदमिनोव मुखिद्दीन खेल रहे है जबकि यूएसए से नीमन हंस मोके , रूस से यान नेपोमनिशी, अज़रबैजान से शखीरयार मामेद्यारोव और ग्रीस से निकोलस थेडोरो प्रतियोगियों में शामिल है । सभी खिलाड़ी राउंड रोबिन आधार पर कुल 9 क्लासिकल बाजियाँ खेलेंगे । 

पहले दो राउंड के बाद फ़िलहाल अर्जुन 1.5 अंक बनाकर खेल रहे है जबकि विदित को दोनों बाज़ियों में हार का सामना करना पड़ा है । पहले राउंड में  अर्जुन नें काले मोहरो से उज़्बेकिस्तान के वोखीदोव शमसिद्दीन से आधा अंक बाँटते हुए धीमी शुरुआत की जबकि दूसरी बाजी में उन्होंने 2024 के विजेता मेजबान देश के याकुबबोएव नोदिरबेक को सफेद मोहरो से एक बेहद ही आक्रामक मुक़ाबले में 36 चालों में पराजित कर दिया , अर्जुन नें इंग्लिश ओपनिंग में इस बाजी में बेहद पेचीदा बाजी खेली वहीं विदित ने लिए अब तक समय अच्छा नहीं रहा है पहली बाजी में वह मामेद्यारोव से एक ड्रा हाथी का एंडगेम हार गए जबकि दूसरी बाजी में उन्हें क्वीन एंडगेम में रूस के नेपोमनिशी नें पराजित कर दिया है . 

फ़िलहाल दो राउंड के बाद मदमिनोव 2 अंक बनाकर सबसे आगे चल रहे है जबकि अर्जुन और अब्दुसत्तारोव 1.5 अंक बनाकर सयुंक्त दूसरे स्थान पर चल रहे है .


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Niklesh Jain

Related News