IPL 2026: ''वैभव कोई नया खिलाड़ी नहीं'', MI vs RR से पहले मुंबई कोच का बेबाक बयान

punjabkesari.in Tuesday, Apr 07, 2026 - 02:58 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क: IPL 2026 में Mumbai Indians और Rajasthan Royals के बीच होने वाले मुकाबले से पहले बड़ा बयान सामने आया है। मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच Paras Mhambrey ने RR के युवा स्टार बल्लेबाज Vaibhav Sooryavanshi को लेकर चल रही चर्चा को ज्यादा महत्व नहीं दिया है।

 “वैभव अब नया खिलाड़ी नहीं”

Paras Mhambrey ने कहा, 'सबसे पहले, वैभव कोई नया खिलाड़ी नहीं है। यह उनका दूसरा सीजन है, इसलिए उन्हें नया नहीं कहा जा सकता।' उन्होंने यह भी साफ किया कि टीम किसी एक खिलाड़ी पर ज्यादा फोकस नहीं कर रही है और सभी के लिए समान रणनीति अपनाई जाएगी।

MI की रणनीति साफ

मुंबई इंडियंस ने इस मुकाबले के लिए संतुलित और सामान्य रणनीति पर भरोसा जताया है। Paras Mhambrey ने कहा, 'हम जानते हैं कि वह एक अच्छे खिलाड़ी हैं, लेकिन हमारी तैयारी सभी खिलाड़ियों के लिए समान रहती है।'

रवि बिश्नोई पर भी दिया बयान

जब Ravi Bishnoi के शानदार फॉर्म को लेकर सवाल किया गया, तो म्हाम्ब्रे ने उसे भी ज्यादा तवज्जो नहीं दी। उन्होंने कहा, 'मैं रवि को अब मिस्ट्री गेंदबाज नहीं मानता। लोग जानते हैं कि वह क्या कर सकते हैं और उनके खिलाफ कैसे खेलना है।'

वैभव का शानदार प्रदर्शन

Vaibhav Sooryavanshi ने IPL 2026 में शानदार शुरुआत की है। उन्होंने पहले मैच में Chennai Super Kings के खिलाफ 17 गेंदों में 52 रन बनाए। वहीं दूसरे मैच में Gujarat Titans के खिलाफ 18 गेंदों में 31 रन की पारी खेलकर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई।

क्या जारी रहेगा शानदार फॉर्म?

15 वर्षीय Vaibhav Sooryavanshi इस समय शानदार लय में नजर आ रहे हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि वह Mumbai Indians के खिलाफ भी अपने इस फॉर्म को बरकरार रख पाते हैं या नहीं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ishtpreet Singh

Related News