IPL 2026 : वैभव सूर्यवंशी छूटे पीछे, सनराइजर्स हैदराबाद के इस बल्लेबाज ने छीनी ऑरेंज कैप
punjabkesari.in Thursday, Apr 30, 2026 - 03:11 PM (IST)
मुम्बई : सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने राजस्थान रॉयल्स (RR) के आक्रामक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को पछाड़ कर ऑरेंज कैप पर कब्जा कर लिया है। बुधवार रात सनराइजर्स हैदराबाद के दो बल्लेबाज 400 रनों का आंकड़ा पार कर उनसे आगे निकल गए। 24 गेंदों पर 45 रन बनाने वाले अभिषेक शर्मा और हाइनरिक क्लासन, जिन्होंने 30 गेंदों पर नाबाद 65 रन बनाए, अब तालिका में क्रमश: नंबर 1 और 2 पर हैं।
अभिषेक के 425, क्लासन के 414 और सूर्यवंशी अब 400 रन के साथ तीसरे स्थान पर हैं, इसके बाद केएल राहुल और विराट कोहली हैं, जो इस सीजन में 350 रन पार करने वाले अन्य खिलाड़ी हैं, और 7 अन्य बल्लेबाज भी 300 से अधिक रन बना चुके हैं।
पर्पल कैप तालिका में ईशान मलिंगा इस सीजन में अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए कल मुम्बई इंडियंस खिलाफ 1/29 का आंकड़ा दर्ज किया। उनका शिकार सूर्यकुमार यादव बने। मलिंगा अब 15 विकेट के साथ सबसे आगे हैं। और पर्पल कैप पर उनका कब्जा है उनके पीछे आरसीबी के भुवनेश्वर कुमार, आरआर के जोफ्रा आर्चर और चेन्नई सुपर किंग्स के अंशुल कम्बोज हैं, जिनके 14-14 विकेट हैं। इसके बाद 13 विकेट के साथ लखनऊ सुपर जायंट्स के प्रिंस यादव और गुजरात टाइटंस के कगिसो रबाडा हैं।

