IPL 2026: हार के बाद मैदान पर फूट-फूटकर रोए वैभव सूर्यवंशी, KKR के खिलाड़ी ने दिया सहारा; VIDEO
punjabkesari.in Monday, Apr 20, 2026 - 03:48 PM (IST)
स्पोर्ट्स डेस्क: IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले गए मुकाबले के बाद एक भावुक दृश्य देखने को मिला। युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह हार के बाद मैदान पर बैठे रोते नजर आए। अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाने वाले वैभव इस हार से बेहद निराश दिखे।
Yesterday Vaibhav Sooryavanshi was spotted crying after the game… This guy is unbelievable! Whether he gets out early or the team loses, he wears his heart on his sleeve. Honestly, that’s that 15-year-old mindset I know I would’ve been doing the exact same thing at that age! 🤣… pic.twitter.com/Ug6X4gVqks
— OldMonkOfCricket (@OldMonkOfCric) April 20, 2026
मैदान पर बैठकर बहाए आंसू, साथी ने बढ़ाया हौसला
वायरल वीडियो में वैभव सूर्यवंशी अकेले मैदान पर बैठे दिखाई देते हैं, जहां वह अपनी टोपी से चेहरा छिपाते और आंसू पोंछते नजर आते हैं। तभी कोलकाता नाइट राइडर्स का एक खिलाड़ी उनके पास आता है और कंधे पर हाथ रखकर उन्हें संभालता है। यह भावुक पल दर्शाता है कि क्रिकेट सिर्फ प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि खेल भावना का भी प्रतीक है।
आखिरी ओवर में पलटा मैच का रुख
ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मुकाबले में मैच का रुख आखिरी पलों में पूरी तरह बदल गया। कोलकाता नाइट राइडर्स एक समय 85 रन पर 6 विकेट गंवा चुकी थी, लेकिन रिंकू सिंह और अनुकूल रॉय ने शानदार साझेदारी कर मैच पलट दिया। दोनों ने मिलकर सातवें विकेट के लिए 76 रन जोड़ते हुए टीम को जीत दिलाई।
फिनिशर अवतार में दिखे रिंकू सिंह
रिंकू सिंह एक बार फिर अपने पुराने फिनिशर अवतार में नजर आए। आखिरी ओवर में 9 रन की जरूरत थी और उन्होंने लगातार चौके-छक्के लगाकर टीम को 4 विकेट से जीत दिला दी। उनकी नाबाद 53 रन की पारी ने मैच का पूरा समीकरण बदल दिया।
राजस्थान की लगातार दूसरी हार
इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा। वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस जीत के साथ सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज की और आत्मविश्वास हासिल किया।

