IPL 2026 : वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, टी20 क्रिकेट में बनाया यह वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया के दिग्गज बल्लेबाजों को छोड़ा पीछे

punjabkesari.in Tuesday, May 19, 2026 - 11:56 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्कः राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाजी सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने क्रिकेट की दुनिया में वो कर दिखाया है जो आज तक कोई बड़ा से बड़ा दिग्गज भी नहीं कर पाया। मंगलवार को जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले गए मैच में वैभव ने एक ऐसा ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किया, जिससे उनका नाम क्रिकेट के सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गया है।

दुनिया के सबसे कम उम्र के '500 हजारी'
वैभव सूर्यवंशी अब किसी भी टी20 टूर्नामेंट में 500 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं। इस जादुई आंकड़े तक पहुंचने के लिए उन्हें मैच शुरू होने से पहले केवल 14 रनों की दरकार थी। वैभव ने बिना किसी दबाव के लखनऊ के खिलाफ खेलते हुए मात्र 14 गेंदों में अपने 14 रन पूरे किए और विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

IPL इतिहास में भी बनाया अनोखा रिकॉर्ड
केवल विश्व रिकॉर्ड ही नहीं, वैभव ने आईपीएल के इतिहास में भी अपना नाम दर्ज कराया है। वह आईपीएल के किसी एक सीजन में 20 साल की उम्र से पहले 500 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उनकी इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि उम्र महज एक नंबर है और प्रतिभा किसी भी सीमा की मोहताज नहीं होती।

जयपुर के मैदान पर गूंजा वैभव का नाम
सवाई मान सिंह स्टेडियम में मौजूद हजारों दर्शक इस ऐतिहासिक पल के गवाह बने। जैसे ही वैभव ने अपना 14वां रन पूरा किया, पूरा स्टेडियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। राजस्थान रॉयल्स के इस 'वंडर बॉय' की उपलब्धि ने टीम के मनोबल को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है और विपक्षी टीमों के लिए खतरे की घंटी बजा दी है। 

एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

59 – क्रिस गेल (2012)
53* – वैभव सूर्यवंशी (2026)
52 – आंद्रे रसेल (2019)
51 – क्रिस गेल (2013)
45 – जोस बटलर (2022)
44 – क्रिस गेल (2011)
42 – अभिषेक शर्मा (2024)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Related News