IPL 2026 : वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, आईपीएल इतिहास में बनाए सबसे तेज 1000 रन, कई दिग्गज खिलाड़ियों को छोड़ा पीछे

punjabkesari.in Friday, May 29, 2026 - 09:32 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्कः आईपीएल 2026 के क्वालीफायर-2 में एक नया सितारा भारतीय क्रिकेट के आकाश पर पूरी चमक के साथ उभरा है। युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैदान पर चौकों-छक्कों की ऐसी बारिश की कि आईपीएल के पुराने सभी रिकॉर्ड धरे के धरे रह गए। वैभव अब आईपीएल इतिहास में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।

सचिन और सुदर्शन का रिकॉर्ड ध्वस्त
वैभव ने इस जादुई आंकड़े तक पहुंचने के लिए केवल 23 पारियां लीं। उन्होंने न केवल दिग्गज सचिन तेंदुलकर बल्कि युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन को भी पीछे छोड़ दिया है। जहाँ सुदर्शन ने 25 पारियों में यह मुकाम हासिल किया था, वहीं 'क्रिकेट के भगवान' कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर को यहां तक पहुँचने में 31 पारियां लगी थीं।

मैदान पर दिखा वैभव का 'रुद्र' रूप
क्वालीफायर-2 के इस महामुकाबले से पहले वैभव के नाम 22 पारियों में 932 रन दर्ज थे। इतिहास रचने के लिए उन्हें 68 रनों की दरकार थी और उन्होंने गुजरात के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए ठीक 68 रन बनाकर एक हजार रनों का आंकड़ा पार कर लिया। खास बात यह है कि वैभव ने न केवल सबसे कम पारियों में, बल्कि सबसे कम गेंदें खेलकर भी यह कीर्तिमान अपने नाम किया है।

IPL में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले टॉप भारतीय:

  • वैभव सूर्यवंशी: 23 पारी
  • साई सुदर्शन: 25 पारी
  • रजत पाटीदार: 30 पारी
  • सचिन तेंदुलकर: 31 पारी

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Related News