IPL 2026: वरुण चक्रवर्ती ने रचा इतिहास, टी20 क्रिकेट में 200 विकेट क्लब में की एंट्री

punjabkesari.in Sunday, Apr 19, 2026 - 06:13 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क: Indian Premier League 2026 के तहत Kolkata Knight Riders और Rajasthan Royals के बीच खेले गए मुकाबले में वरुण चक्रवर्ती ने अपनी शानदार गेंदबाजी से मैच का रुख बदल दिया। ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मुकाबले में उन्होंने न सिर्फ विकेट झटके, बल्कि एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।

वरुण चक्रवर्ती का ऐतिहासिक कारनामा

Varun Chakaravarthy ने इस मैच में T20 क्रिकेट में अपने 200 विकेट पूरे कर लिए और इसके साथ ही वह इस मुकाम तक पहुंचने वाले सबसे तेज भारतीय स्पिनर बन गए। वह ओवरऑल भारतीय गेंदबाजों में दूसरे सबसे तेज 200 विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बने। इस दौरान उन्होंने अपने ही साथी Kuldeep Yadav को पीछे छोड़ा, जबकि इस सूची में Arshdeep Singh उनसे आगे हैं।

मैच में दिखी गेंदबाजी की जादूगरी

वरुण ने मैच में कमाल की गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 14 रन देकर 3 विकेट झटके। उन्होंने खतरनाक दिख रहे वैभव सूर्यवंशी को अपनी पहली ही गेंदबाजी स्पेल में आउट कर बड़ा झटका दिया। इसके बाद उन्होंने Riyan Parag और Yashasvi Jaiswal जैसे अहम बल्लेबाजों को भी पवेलियन भेजकर राजस्थान की पारी को पूरी तरह से दबाव में ला दिया।

कैसे मिला सूर्यवंशी का विकेट

वरुण चक्रवर्ती ने फ्लाइटेड गेंद डालकर युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को बड़ा शॉट खेलने के लिए ललचाया। बल्लेबाज गेंद की लाइन को सही तरह समझ नहीं पाए और मिड-विकेट की ओर हवा में शॉट खेल बैठे। वहां Ramandeep Singh ने शानदार कैच पकड़कर KKR को अहम सफलता दिलाई।

राजस्थान 155/9 पर सिमटी

वरुण चक्रवर्ती और अन्य गेंदबाजों की शानदार गेंदबाजी के चलते राजस्थान रॉयल्स 20 ओवर में 155/9 का स्कोर ही बना सकी। KKR के लिए यह मुकाबला जीतने का सुनहरा मौका बन गया।

प्लेइंग 11

कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), टिम सिफर्ट (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती

राजस्थान रॉयल्स: वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा, रवि बिश्नोई


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ishtpreet Singh

Related News