वीर अहलात ने पुणे ओपन गोल्फ में एक शॉट की बनाई बढ़त

punjabkesari.in Friday, Oct 21, 2022 - 07:26 PM (IST)

पुणे : वीर अहलावत ने पुणे ओपन गोल्फ चैम्पियनशिप के तीसरे दौर में पांच अंडर 61 का स्कोर बनाकर एक शॉट की बढ़त के साथ तालिका में शीर्ष पर पहुंच गये। इस पीजीटीआई टूर्नामेंट के तीसरे दौर में वह डबल बोगी करने के बाद तालिका में शीर्ष पहुंचने में सफल रही। दूसरे दौर के बाद शीर्ष पर रहे दिल्ली के कपिल कुमार ने यहां के पूना गोल्फ कोर्स में तीन अंडर 63 का स्कोर किया और दूसरे स्थान पर पहुंच गये। 

चंडीगढ़ के अजितेश संधू श्रीलंका के एन थंगराजा के साथ कुल 13-अंडर 185 के स्कोर के साथ संयुक्त तीसरे स्थान पर चल रहे है। नोएडा के राशिद खान ने दिन का सर्वश्रेष्ठ स्कोर नौ अंडर 57 बनाया। उन्होंने इस प्रदर्शन के बाद 32 पायदान की छलांग लगाते हुए दिल्ली के क्षितिज नवीद कौल के साथ संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर पहुंच गये।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Rahul Singh

Recommended News

Related News