वेल्लामल इंटरनेशनल महिला ग्रांड मास्टर्स शतरंज - पहले ही दिन आए चार परिणाम
punjabkesari.in Monday, Jan 28, 2019 - 08:55 PM (IST)
चेन्नई ( निकलेश जैन ) में 12 महिला शतरंज खिलाड़ियों के बीच आज से वेल्लामल इंटरनेशनल महिला ग्रांड मास्टर्स शतरंज स्पर्धा का आरंभ हो गया । अखिल भारतीय शतरंज महासंघ के महिला खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित इस स्पर्धा में छह विदेशी और छह भारतीय खिलाड़ी भाग ले रहे है । प्रतियोगिता में टॉप सीड मंगोलिया की मुंगुनतूल बातखुयाग है । उनेक अलावा उक्रेन की ओसमाक उलिजा ,कजाकिस्तान की गुलिसखान नखबाएवा ,मंगोलिया की उरिंतोया उर्तशिख , और कोलंबिया की एंजेला फ़्रांकों भाग ले रही है जबकि भारतीय महिला खिलाड़ियों में छह महिला इंटरनेशनल मास्टर दिव्या देशमुख ,मिशेल कैथरीना ,आकांक्षा हागवाने ,वी वार्षिनी , सलोनी सापले ,और चंदर्यी हजरा ग्रांड मास्टर नार्म हासिल करने की कोशिश करेंगी । प्रतियोगिता में कुल 11 राउंड खेले जाएंगे जिसमें सभी खिलाड़ी राउंड रॉबिन पद्धति से आपस में मुक़ाबले खेलेंगे । 28 जनवरी से शुरू हुई यह प्रतियोगिता 4 फरवरी तक खेली जाएगी ।
पहले राउंड में कुछ यूं रहे परिणाम
Round 1 on 2019/01/28 at 04.00 pm | |||||||||||
Bo. | No. | FED | Rtg | Name | Result | Name | FED | Rtg | No. | ||
1 | 1 | KAZ | 2336 | IM | Nakhbayeva Guliskhan | 0 - 1 | IM | Osmak Iulija | UKR | 2394 | 12 |
2 | 2 | MGL | 2314 | WGM | Uuriintuya Uurtsaikh | 0 - 1 | WIM | Franco Valencia Angela | COL | 2107 | 11 |
3 | 3 | UKR | 2275 | WGM | Babiy Olga | 1 - 0 | WIM | Varshini V | IND | 2171 | 10 |
4 | 4 | IND | 2259 | WIM | Aakanksha Hagawane | ½ - ½ | IM | Munguntuul Batkhuyag | MGL | 2428 | 9 |
5 | 5 | IND | 1925 | WIM | Chandreyee Hajra | 0 - 1 | WIM | Sapale Saloni | IND | 2198 | 8 |
6 | 6 | IND | 2175 | WIM | Michelle Catherina P | ½ - ½ | WIM | Divya Deshmukh | IND | 2168 | 7 |
पहले टेबल पर उक्रेन की ओसमाक उलिजा नें कजाकिस्तान की गुलिसखान नखबाएवा को काले मोहरो से पराजित किया
दूसरे टेबल पर कोलंबिया की एंजेला फ़्रांकों नें मंगोलिया की उरिंतोया उर्तशिख को पराजित करते हुए प्रतियोगिता की विजयी शुरुआत की
तीसरे टेबल पर भारत की वार्षिनी वी को उक्रेन की ओल्गा बाबी से हार का सामना करना पड़ा ।
आज के एक अन्य परिणाम में भारत की सलोनी सापले नें हमवतन चंदर्यी हजरा को पराजित करते हुए अपना खाता खोला