वेल्लामल महिला ग्रांडमास्टर शतरंज - दिव्या देशमुख को इंटरनेशनल मास्टर नार्म

punjabkesari.in Sunday, Feb 03, 2019 - 10:21 PM (IST)

चेन्नई ( निकलेश जैन ) में चल रही वेल्लामल महिला ग्रांड मास्टर शतरंज प्रतियोगिता में छह भारतीय महिला इंटरनेशनल मास्टर और छह अन्य देशो की महिला ग्रांड शतरंज चैंपियनशिप में  भारत के लिए दो खुशखबरी मिली जब भारत की दिव्या देशमुख और मिशेल कैथरीना नें नौवे राउंड की समाप्ती पर महिला ग्रांड मास्टर नार्म हासिल कर लिए । 

राउंड 8 में  भारत की 13 वर्षीय प्रतिभा दिव्या देशमुख नें मंगोलिया की उरिंतोया उर्तशिख को पराजित करते हुए और मिशेल कैथरीना नें उक्रेन की बाबी ओल्गा को हार का स्वाद चखाते हुए  6 अंको के साथ सयुंक्त बढ़त हासिल कर ली  ।

और अच्छी बात यह हुई  की अगले राउंड में जब  सिर्फ एक ड्रॉ भी इन दोनों खिलाड़ियों को महिला ग्रांड मास्टर नार्म हासिल करने के लिए काफी था । नौवे राउंड में  दिव्या नें उक्रेन की बाबी ओल्गा को पराजित करते हुए अपना ग्रांड मास्टर नार्म तो हासिल किया ही साथ ही उन्होने इंटरनेशनल मास्टर नार्म भी हासिल कर लिया । वही मिशेल कैथरीना नें हमवतन आकांक्षा हागवाने से ड्रॉ खेलते हुए महिला ग्रांडमास्टर नार्म हासिल कर लिया । 

मात्र 13 वर्ष की आयु में दिव्या का प्रदर्शन भविष्य में बड़े खिलाड़ी बनने की आहट देता नजर आता है । 

खैर आज एक और 10 वे राउंड का मुक़ाबला खेला गया और उसमें मिशेल नें जहां चंदर्यी हजरा को पराजित किया तो दिव्या को हमवतन आकांक्षा हागवाने के हाथो हार झेलनी पड़ी । वही खिताब की एक और दावेदार उक्रेन की इंटरनेशनल मास्टर ओसमाक उलिजा को कोलम्बिया की डबल्यूआईएम एंजेला फ़्रांकों नें पराजित करते हुए उन्हे एक बार फिर बढ़त लेने से रोक दिया और फायदा हुआ मिशेल और दिव्या को । 

राउंड 10 के बाद भारत की मिशेल कैथरीना 7.5 अंक के साथ पहले , दिव्या देशमुख 7 अंक के साथ दूसरे तो उक्रेन की ओसमाक 6.5 अंक के साथ तीसरे स्थान पर चल रही है ।  भारत की ही आकांक्षा हागवाने , मंगोलिया की मुंगुनतूल और  उक्रेन की बाबी ओल्गा 6 अंक पर ,कजाकिस्तान की गुलिसखान  और मंगोलिया की उरिंतोया उर्तशिख 

4.5 अंक ,सलोनी सापले 4 अंक , कोलंबिया की एंजेला फ़्रांकों 3 अंक, भारत की वर्षिनी 3अंक , भारत की चंदर्यी हजरा 2 अंक तो पर खेल रही है । 

10 राउंड के बाद अंक तालिका 

Rk. SNo   Name sex FED Rtg Pts.  TB1   TB2   TB3   TB4 
1 6 WIM Michelle Catherina P w IND 2175 7,5 0,0 32,00 6 4
2 7 WIM Divya Deshmukh w IND 2168 7,0 0,0 33,00 6 3
3 12 IM Osmak Iulija w UKR 2394 6,5 0,0 27,75 5 2
4 4 WIM Aakanksha Hagawane w IND 2259 6,0 0,0 30,75 3 1
5 9 IM Munguntuul Batkhuyag w MGL 2428 6,0 0,0 26,00 4 1
6 3 WGM Babiy Olga w UKR 2275 6,0 0,0 22,75 5 2
7 1 IM Nakhbayeva Guliskhan w KAZ 2336 4,5 1,0 22,00 3 1
8 2 WGM Uuriintuya Uurtsaikh w MGL 2314 4,5 0,0 22,25 3 0
9 8 WIM Sapale Saloni w IND 2198 4,0 0,0 14,75 2 2
10 11 WIM Franco Valencia Angela w COL 2107 3,0 0,5 14,50 2 2
11 10 WIM Varshini V w IND 2171 3,0 0,5 12,75 1 0
12 5 WIM Chandreyee Hajra w IND 1925 2,0 0,0 7,50 1 1

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Niklesh Jain