साऊथ एक्ट्रैस प्रियंका जावलकार की फोटो पर वेंकटेश अय्यर का कमेंट चर्चा में

punjabkesari.in Tuesday, Apr 05, 2022 - 06:49 PM (IST)

खेल डैस्क : कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर इन  दिनों सोशल मीडिया पर भी सक्रिय है। इसी दौरान साऊथ एक्ट्रैस प्रियंका जावलकार की एक फोटो पर किया गया उनका कमेंट खूब वायरल हो रहा है। खास बात यह है कि जावलकार ने भी रिप्लाई में जो कमेंट दिया है उससे दोनों स्टार्स के फैंस इनमें कुछ होने का शक जाहिर कर रहे हैं। प्रियंका भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं जो तेलुगु भाषा की फिल्मों में काम करती हैं। उन्होंने 2017 में फिल्म काला वरम आए के साथ अभिनय की शुरुआत की और टैक्सीवाला, थिमारुसु और एसआर कल्याणमंडपम जैसी फिल्मों में अभिनय किया।

बहरहाल, प्रियंका ने अपने एक मिलीयन प्रशंसकों के लिए फोटो शेयर की थी जिसमें वह पर्दा के पीछे से झांकती नजर आ रही है। इस फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन दिया है- बू। वेंकटेश को यह फोटो अच्छी लगी। उन्होंने इस पर कमेंट कर दिया- क्यूट। प्रियंका भी कहा पीछे रहने वाली थी उन्होंने ऐसा मैसेज किया जिससे उनका चुटीला अंदाज फैंस से रूबरू हुआ। प्रियंका ने लिखा। ह्यू ? तुम? (यानी कौन? तुम?)

प्रियंका Photos

 

 

 

 

 

 


वेंकटेश अय्यर के लिए यह सीजन इतना अच्छा नहीं गया है। उन्होंने सीजन की तीन पारियों में 16, 10 और 3 रन ही बनाए हैं। कोलकाता प्रबंधन ने उन्हें 8 करोड़ रुपए में रिटेन किया था लेकिन अभी तक उनका बेस्ट आना बाकी है। वेंकटेशन ने आईपीएल के पिछले सीजन में अच्छा प्रदर्शन किया था। उन्होंने 10 पारियों में 370 रन रन बनाए थे जिसके बाद वह टीम इंडिया से भी खेले।

Content Writer

Jasmeet