कनाडा ओपन में खेलेंगे वीनस विलियम्स और एलेक्जेंड्रा एला
punjabkesari.in Sunday, Aug 02, 2026 - 05:02 PM (IST)
टोरंटो : अमेरिका की टेनिस खिलाड़ी वीनस विलियम्स और फिलीपींस की एलेक्जेंड्रा एला कनाडा ओपन डब्ल्यूटीए 1000 में टेनिस खेलते हुए नजर आएंगी। अमेरिका की विलियम्स रविवार को वाइल्डकाडर् एंट्री के साथ अपना अभियान शुरू करेंगी; कनाडा में यह उनका 13वां टूर्नामेंट होगा।
कनाडा में उनका अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन 2014 में रहा था, जब उन्होंने अपनी बहन सेरेना को हराकर फ़ाइनल में जगह बनाई थी। यह टूर्नामेंट 1 से 13 अगस्त तक चलेगा और महिलाओं के मैच टोरंटो में होंगे। 46 साल की खिलाड़ी पहले राउंड में सेंटर कोटर् पर उज़्बेकिस्तान की कामिला राखिमोवा का सामना करेंगी।
वहीं एला को पहले राउंड में‘बाय'(सीधे अगले राउंड में जगह) मिला है, इसलिए वह दूसरे राउंड के लिए मंगलवार या बुधवार को कोटर् पर उतरेंगी। उनका मुकाबला अमेरिका की एलिसिया पार्क्स या अंडोरा की क्वालिफ़ायर विक्टोरिया जिमेनेज़ कासिंत्सेवा से हो सकता है।

