वेरगानी कप इंटरनेशनल शतरंज – रोहित ललित बाबू सयुंक्त बढ़त पर

punjabkesari.in Wednesday, Jan 05, 2022 - 10:34 AM (IST)

काटोलिका ,इटली ( निकलेश जैन ) 31 देशो के 124 खिलाड़ियों के बीच खेले जा रहे वेरगानी कप इंटरनेशनल शतरंज टूर्नामेंट के तीन राउंड के बाद भारत के पूर्व राष्ट्रीय चैम्पियन रोहित ललित बाबू अपने तीनों मुक़ाबले जीतकर 7 अन्य खिलाड़ियों के साथ सयुंक्त बढ़त पर चल रहे है । रोहित नें अब तक फ़िनलैंड के तीमों पाकोनेन , हमवतन मैरी गोम्स और जर्मनी के मैक्स हेस्स को पराजित किया है । उनके अलावा टॉप सीड उक्रेन के अंटोन कोरोबोव ,ईरान के अमीन तबातबाई ,इटली के लोरनेज़ों लोदीकी ,ग्रीस के वसीलोइस कोटरोनियस और एवगेनीऑस इओनिदिस ,उक्रेन के बेर्नद्स्किय वितालय और स्विट्जरलैंड के मिल्टन पंट्ज़र अपने तीनों मैच जीतने मे सफल रहे है ।

तीसरे राउंड मे पहले बोर्ड पर भारत के युवा भारत सुब्रमनियम को अंटोन कोरोबोव से तो तीसरे बोर्ड पर प्राणेश एम को तबातबाई से हार का सामना करना पड़ा ,अन्य भारतीय खिलाड़ियों मे शांतनु भांबूरे को इंग्लैंड के दिग्गज नाइजल शॉर्ट से हार का सामना करना पड़ा जबकि अर्जुन कल्याण ,प्राणीथ वुपाला ओजस कुलकर्णी ,नीलोत्पल दास मैरी गोम्स अपने मुक़ाबले जीतने मे कामयाब रहे ।

airings/Results

Round 4 on 2022/01/05 at 09:00

Bo. No.     Name Rtg Pts. Result Pts.   Name Rtg   No.
1 13   GM Lodici Lorenzo 2524 3   3 GM Korobov Anton 2699   1
2 18   GM Kotronias Vasilios 2485 3   3 GM Tabatabaei M. Amin 2643   3
3 8   GM Bernadskiy Vitaliy 2589 3   3 IM Ioannidis Evgenios 2466   22
4 24   IM Pantzar Milton 2434 3   3 GM Lalith Babu M R 2548   9
5 17   GM Dvirnyy Danyyil 2492   GM Thybo Jesper Sondergaard 2592   7
6 11   GM Arjun Kalyan 2532   CM Prraneeth Vuppala 2417   25
7 15   GM Alsina Leal Daniel 2507   FM Pasti Aron 2411   27
8 2   GM Niemann Hans Moke 2645 2   IM Salimova Nurgyul 2353   44
9 4   GM Kozul Zdenko 2639 2   2 IM Moksh Amit Doshi 2368   37
10 6   GM Lagarde Maxime 2632 2   2 WGM Gomes Mary Ann 2354   43

Content Writer

Niklesh Jain