वेजरकेबजो इंटरनेशनल शतरंज – भारत के लियॉन खिताब के करीब

punjabkesari.in Wednesday, Feb 03, 2021 - 08:35 PM (IST)

बुडापेस्ट ,हंगरी ( निकलेश जैन ) अभी कुछ ही दिन पहले भारत के 67 वे ग्रांड मास्टर बने 14 वर्षीय लियॉन मेंदोसा एक और ऑन द बोर्ड टूर्नामेंट मे खिताब जीतने के नजदीक पहुँच गए है । वेजरकेबजो इंटरनेशनल शतरंज मे पाँच देशो के 10 खिलाड़ियों के बीच राउंड रॉबिन आधार पर 9 राउंड का मुक़ाबला खेला जा रहा है और अब तक खेले गए 8 राउंड मे भारत के लियॉन 7 जीत और 1 ड्रॉ के साथ अपराजित रहते हुए खिताब जीतने के नजदीक पहुँच गए है । उन्होने अब तक हंगरी के लकटोस थॉमस ,पल्क्ज़ेर्ट बोटोंड , अलमोस कोंयवेस ,आरोन पासटी और फरगो संडोर को , फ्रांस के एलीओट पपड़ियामंडिस ,इंग्लैंड के मार्क ल्येल को पराजित किया है जबकि हंगरी के तिबोर बोदी से ड्रॉ खेला है जबकि आखिरी राउंड मे उन्हे स्वीडन के ग्रांड मास्टर मिलन पचेर से मुक़ाबला खेलना बाकी है जो अंक तालिका मे लियॉन से 1 अंक पीछे 6.5 अंको पर खेल रहे है तो अगर उनके बीच मुक़ाबला ड्रॉ भी रहा तो लियॉन का विजेता बनना तय है । तीसरे स्थान पर बोदी तिबोर 5.5 अंक बनाकर खेल रहे है ।

Rank after Round 8

Rk. SNo     Name FED Rtg Pts.  TB1   TB2  n w-we K rtg+/-
1 7   IM Mendonca Leon Luke IND 2538 7,5 0,0 23,25 8 0,50 10 5,0
2 3   GM Pacher Milan SVK 2394 6,5 0,0 20,50 8 0,48 10 4,8
3 10   FM Bodi Tibor HUN 2384 5,5 0,0 17,25 8 0,13 20 2,6
4 1   FM Pasti Aron HUN 2198 5,0 0,0 13,25 8 1,52 20 30,4
5 6   CM Papadiamandis Elliot FRA 2134 4,0 0,0 14,75 8 1,24 40 49,6
6 2   IM Farago Sandor HUN 2193 3,5 0,0 12,75 8 0,20 10 2,0
7 9   FM Lyell Mark ENG 2198 3,0 0,0 6,25 8 -0,48 20 -9,6
8 5     Palczert Botond HUN 2082 2,5 0,0 5,75 8 0,05 40 2,0
9 4     Lakatos Tamas HUN 2198 1,5 0,0 3,00 8 -1,89 40 -75,6
10 8     Konyves Almos HUN 2131 1,0 0,0 2,75 8 -1,75 40 -70,0

Niklesh Jain