ओलंपिक में मिले डॉक्टर से 10 साल पुराना रिश्ता तोड़ेगी साइक्लिस्ट विक्टोरिया

punjabkesari.in Wednesday, Jul 25, 2018 - 05:59 PM (IST)

जालन्धर : ओलंपिक साइक्लिंग प्रतिस्पर्धा में दो गोल्ड और एक सिल्वर मैडल जीतने वाली विक्टोरिया पेंडलेटन जल्द पति स्कॉट गार्डनर से अहग होने जा रही हैं।



विक्टोरिया ने बीते दिनों अपने ट्विटर अकाऊंट पर इसकी खबर अपने फैंस को दी। साइक्लिंग टीम के कोच और डॉक्टर स्कॉट के साथ विक्टोरिया की पहली मुलाकात ओलंपिक 2008 के दौरान हुई थी।









5 साल डेटिंग के बाद आखिरकार सितंबर 2013 में उन्होंने शादी कर ली थी। अब अलगाव के बाद विक्टोरिया ने ट्विटर अकाऊंट पर छोड़े मैसेज में लिखा है कि वह कभी नहीं चाहती थी कि उनकी जिंदगी में ऐसा दिन आए। लेकिन कई बार क्या होता है कि आप जो सोचते हैं वह हो नहीं पाता।







मेरे स्कॉट के साथ अलगाव के पीछे कई कहानियां हैं जिसे मैं बता नहीं सकती। बस मेरी स्थिति कुछ ऐसी है- जैसे कोई हमदर्द न मिलने पर घोड़े को अपना दुख सुना रही हूं। 10 साल साथ रहने के बाद आखिरकार हम आपसी सहमति से अलग हो रहे हैं।







यह वक्त मेरे लिए काफी मुश्किल है। और यह कठिन फैसला करना भी मेरे लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहा।







बता दें कि विक्टोरिया यूरोपीयन साइकिं्लग यूनियन की मेंबर भी हैं। विक्टोरिया का जुड़वां भाई मैक्स भी साइक्लिस्ट है। इसके अलावा वह कई मैगजीन के लिए हॉट फोटोशूट भी करवा चुकी है। एक डांसिंग रियालिटी प्रोग्राम में भी उन्होंने हिस्सा लिया था।


Jasmeet