VIDEO : पृथ्वी के बाद क्रिस गेल ने दिखाई बल्ले की धार, मारे एक ओवर में पांच चौके

punjabkesari.in Friday, Apr 30, 2021 - 09:30 PM (IST)

नई दिल्ली : ठीक एक दिन बाद ही फिर से आई.पी.एल. में गेंदबाज की एक ही ओवर में जोरदार पिटाई हुई। पहले दिल्ली की ओर से पृथ्वी शॉ ने कोलकाता के शिवम मावी को एक ओवर में छह चौके लगाए तो वहीं, शुक्रवार को पंजाब के क्रिस गेल ने बेंगलुरु के तेज गेंदबाज काइल जेमिसन की एक ओवर में पांच बाऊंड्रीज लगा दी। गेल जब क्रीज पर आए तो पंजाब अपना पहला विकेट गंवा चुका था। गेल ने अपना बल्ला नहीं रोका। पहले 2 गेंदों में सिंगल लेने के बाद उन्होंने लगातार बाऊंड्रीज मारी। 

गेल ने इस तरह लगाए चौके
5.1 : जेमिसन गेल को : पिच के ऊपर आई गेंद को गेल ने लॉन्ग ऑन की ओर घुमाया। 4 रन।
5.2 : जेमिसन गेल को : जेमिसन ने शॉर्ट बॉल फैंकी लेकिन गेल ने पुल मारा। गेंद मिड विकेट की ओर से बाऊंड्री पार हो गई। 4 रन।
5.3 : जेमिसन गेल को : जेमिसन ने फुल डिलिविरी फैंकी लेकिन गेल ने इसे लॉन्ग ऑन की ओर घुमा दिया। 4 रन।
5.4 : जेमिसन गेल को : लैंथ गेंद को गेल ने फिर से लॉन्ग ऑन की ओर मारा : 4 रन।
5.5 : जेमिसन गेल को : गेल बाऊंड्री लगाने से चूक गए। फुल टॉस का वह फायदा नहीं उठा पाए। 0 रन।
5.6 : जेमिसन गेल को : एक बार फिर से जेमिसन ने शॉर्ट बॉल फैंकी। गेल ने इसे एक्सट्रा कवर की मारा। 4 रन। देखें वीडियो-

बता दें कि सीजन में गेल अभी तक 7 मुकाबलों में 27 की औसत से 165 रन बना चुके हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 133 के आसपास रही है। वहीं, उनके  बल्ले से अब तक 19 चौके और 7 छक्के लग चुके हैं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News