VIDEO: धोनी ने बेटी जीवा संग केक काटकर मनाया बर्थडे, पांड्या-पंत के सा‌थ किया डांस

punjabkesari.in Sunday, Jul 07, 2019 - 05:05 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और मौजूदा विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। 7 जुलाई 1981 को रांची में जन्म धोनी ने इस खास दिन को अपने परिवार और दोस्तों के साथ मनाया। इस दौरान उन्होंने अपनी बेटी जीवा के साथ केक काटा। केक काटने के साथ ही धोनी ने जीवा के साथ-साथ भारतीय क्रिकेट टीम के युवा खिलाड़ियों हार्दिक पांड्या और रिषभ पंत के साथ डांस भी किया। 

 

धोनी की पत्नी साक्षी द्वारा इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए गए वीडियो में धोनी अपनी बेटी जीवा संग केक काटने दिखाई दे रहे हैं। इसी के साथ ही साक्षी ने धोनी के बर्थडे की कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। वहीं बेटी जीवा के साथ डांस वाली वीडियो को एमएस धोनी फैन पेज ने डाला है। इन वीडियोज को लोगों द्वारा खुब प्यार दिया गया है। इतना ही नहीं पांड्या और पंत ने अपने-अपने इंस्टग्राम अकाउंट पर धोनी के साथ डांस करने वाली बूमरैंग वीडियो को शेयर करते हुए उन्हें बर्थडे विश की है। 

गौर हो कि उनके जन्मदिन से एक दिन पहले ही लोगों ने धोनी को विश करना शुरु कर दिया था। इतना ही नहीं आईसीसी ने शनिवार को धोनी का एक वीडियो भी बनाया था जिसे उन्होंने ये लिख कर शेयर किया था कि धोनी ने भारतीय क्रिकेट का चेहरा बदल दिया है। फिलहाल शनिवार को श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम ने 7 विकेट से जीत हासिल की और अब वह मगंलवार को पहला सेमीफाइनल मैच न्यूजीलैंड के साथ खेलेगी। 

Sanjeev