Video: मैच के दौरान बुमराह ने मारा हैरतअंगेज थ्रो, जिसने देखा कहा- वाह क्या बात है
punjabkesari.in Friday, Apr 19, 2019 - 12:14 PM (IST)
स्पोर्ट्स डेस्क: दिल्ली के फिरोज शाह कोटला स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए आईपीएल मैच में मुंबई ने 40 रनों से जीत हासिल की है।ऐसे में मैच में एक लाजवाब वाकया हुआ जहा जसप्रीत बुमराह ने अपने थ्रो से सभी का मन जीत लिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। फैंस इसे काफी पंसद कर रहे हैं।
दरअसल, हुआ ऐसे कि जब दिल्ली के बल्लेबाज खेल रहे थे तो बुमराह 18वा ओवर करने आए। बुमराह की गेंद को अक्सर पटेल ने धीमी गति से खेलते हुए रन लेने की कोशिश की,लेकिन बुमराह ने भी फुर्ती दिखाते हुए रन लेने के लिए भाग रहे कीमो पॉल को स्टीक थ्रो मार कर आउट कर दिया। कप्तान रोहित ने ताली बजाते हुए अपनी खुशी जाहिर की। मुबंई ने इस मैच में दिल्ली को 40 रनों से हर दिया। मुंम्बई भी इस मैच को जीतकर अंकतालिका में दूसर पायदान पर बनी हुई हैं।
BOOM's Bullet run-out https://t.co/hwOvRtfgvw via @ipl
— amit kumar (@amitkum66253697) April 19, 2019