Watch Video: घर पहुंचे MS Dhoni, रांची एयरपोर्ट पर फैंस ने किया जोरदार स्वागत

punjabkesari.in Friday, Sep 20, 2019 - 06:09 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी कश्मीर में आर्मी की ट्रेनिंग के बाद पहली बार अपने घर रांची पहुंच गए हैं। रांची पहुंचने पर धोनी के फैंस ने एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत किया। माही ने अपने फैंस के साथ फोटोज खिंचवाई और आटोग्राफ दिए। लोगों से मिलने के बाद वह अपनी पत्नी साक्षी के साथ नई कार जीप ग्रैंड चेरोकी ड्राइव करते हुए घर को रवाना हो गए। धोनी की आर्मी की ट्रेनिंग 15 अगस्त को पूरी हुई थी।

PunjabKesari

रांची पहुंचने से धोनी को जयपुर में एक इवेंट पर देखा गया था। इस दौरान वह नए अंदाज में नजर आए थे। वर्ल्ड कप के बाद से ही धोनी क्रिकेट से दूरी बनाए हुए हैं और क्रिकेट को लेकर उनके प्लान के बारे में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि कुछ दिनों पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली द्वारा एक पुरानी पोस्ट शेयर करने पर ये समझा गया था कि वह संन्यास लेने वाले हैं। लेकिन बाद में धोनी की पत्नी ने ट्वीट कर इसे सिर्फ एक अफवाह बताकर बात खत्म कर दी थी। चीफ सिलेक्टर एमएसके प्रदान ने भी धोनी के संन्यास की खबरों पर बात करते हुए कहा था कि एमएस धोनी के संन्यास को लेकर चल रही खबरें झूठी हैं। 

PunjabKesari

गौर हो कि वेस्टइंडीज दौरे के दौरान ये खबरें सामने आई थी कि धोनी टीम के साथ वहां जाएंगे और युवा खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली जाने वाली टी20 सीरीज में भी धोनी के नाम की खबरें सामने आई लेकिन बाद में धोनी ने इस सीरीज के लिए भी खुद को अनुपलब्ध बताया था। फिलहाल क्रिकेट में धोनी की वापस एंट्री होगी या फिर वह संन्यास लेंगे इस बारे में सिर्फ धोनी ही जानते हैं। 

देखें वीडियो :

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sanjeev

Recommended News

Related News