VIDEO : रबाडा ने पंत को मारा धक्का, Run Out से बचे तो मिलाने आ गए हाथ, देखें रिएक्शन

punjabkesari.in Thursday, Jun 09, 2022 - 09:19 PM (IST)

खेल डैस्क : दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दिल्ली के मैदान पर भारतीय टीम ने पहले खेलते हुए ईशान किशन के 76 रनों की बदौलत 211 रन बनाए। टीम इंडिया को मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में रिषभ पंत और हार्दिक पांड्या ने भी महत्वपूर्ण पारियां खेलीं। पंत एक बार फिर से अपने पुराने रंग में नजर आए। उन्होंने 16 गेंदों में दो चौके और दो छक्कों की मदद से 29 रन बनाए। इस संक्षिप्त लेकर महत्वपूर्ण पारी के दौरान एक पल ऐसा भी आया जब सभी क्रिकेट फैंस की नजरें पंत और अफ्रीकी गेंदबाज रबाडा के बीच हुए टकराव पर टिक गई।

हुआ यूं कि भारतीय पारी का 14वां ओवर चल रहा था। गेंद अफ्रीकी गेंदबाज कागिसो रबाडा के हाथ में थी। रिषभ पंत नॉन स्ट्राइक एंड पर खड़े थे। वह ईशान के आऊट होने पर क्रीज पर आए थे। ओवर की पहली ही गेंद को श्रेयस ने हलके हाथ से खेल दिया। पंत रन लेना चाहते थे लेकिन श्रेयस ने मना कर दिया। इसी बीच रबाडा भी गेंद की लाइन में आ गए। ऐसा लगा जैसे वह पंत के धक्का मारकर गिराना चाहते थे। गेंद दूर होती देख पंत ने वापस क्रीज में आने के लिए दौड़ लगा दी। 

 

यह भी पढ़ें:- IND vs SA : ऋषभ पंत ने तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड, टॉस जीतकर बोले- मैं दिल्ली का लड़का...

 

यह भी पढ़ें:- IND vs SA : डिकॉक ने छोड़ी श्रेयस की आसान स्टंपिंग, फैंस बोले- वह तो किलोमीटर बाहर था

 

इसी बीच दूसरी ओवर से भागे आए अफ्रीकी फील्डर गेंद उठाकर तेजी से स्टंप पर मारने की कोशिश की। लेकिन तेजी में ही वह गेंद से नियंत्रण खो बैठे। उनके हाथ से गेंद अजब ढंग से थ्रो हुई और स्टंप के ऊपर खड़े फील्डर के सिर के ऊपर से निकल गई। तब तक पंत भी क्रीज में वापस लौट चुके थे।  अफ्रीकी फील्डर बड़ा मौका चूकने से हैरान थे तो वहीं, रबाडा मैदान पर गिरे पंत को ढांढस बंधाने पहुंंच गए। उन्होंने पंत से हाथ मिलाया और निकल गए। पंत भी रबाडा का व्यवहार देखकर मुस्कराने लगे। मानो- कह रहे हो। पहले गिरा दिया और अब सॉरी बोल रहे हो। देखें वीडियो-

Content Writer

Jasmeet