धोनी ने दिए संन्यास के संकेत, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ उनका ये वीडियो
punjabkesari.in Wednesday, Jul 18, 2018 - 12:47 PM (IST)
नई दिल्लीः इंग्लैंड ने भारतीय क्रिकेट टीम को तीसरे वनडे में 8 विकेट से हराकर 2-1 से सीरीज पर कब्जा कर लिया। इसी के साथ भारतीय टीम का लगातार 9 सीरीज जीतने का सिलसिला भी टूट गया। सीरीज गंवाने का गम भारतीय फैंस को जरूर है लेकिन मैच के बाद विकेटकीपर एमएस धोनी ने ऐसी हरकत की जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो देख फैंस यह कसास लगा चुके हैं कि धोनी ने संन्यास के संकेत दे दिए हैं।
मैच खत्म होने के बाद धोनी ड्रेसिंग रूम में लाैट रहे थे। उनके साथ मैच अंपायर भी थे, इतने में धोनी ने उनसे मैच बॉल लेते देखा गया। इसका वी़डियो जैसे ही वायरल हुआ तो फैंस को लगने लगा कि व संन्यास लेने वाले हैं। साथ ही कई फैंस ने यह समझाने की भी कोशिश कि धोनी ने अंपायर से गेंद क्यों ली। धोनी टेस्ट क्रिकेट से पहले ही संन्यास ले चुके हैं। उस वक्त भी धोनी ने यही किया था जब टेस्ट ड्रॉ हुआ तो धोनी ने अंपायरों से स्टंप ले लिए थे।
MS Dhoni hints at retirement? He took the ball from umpires after the game. #ENGvIND pic.twitter.com/ZKT00OTHxn
— Deepak Raj Verma (@iconicdeepak) July 18, 2018
खूब हो रही है धोनी की आलोचना
वनडे सीरीज के दाैरान धोनी को दो बार बल्लेबाजी करने का माैका मिला, लेकिन वो नाकाम साबित हुए। लिहाजा उन्हें खूब आलोचनाओँ का शिकार होना पड़ा। दूसरे वनडे में धोनी ने 59 गेंदों में 37 रनों की बेहद धीमी पारी खेली थी जिसके लिए उनकी खूब आलोचना हुई। तीसरे वनडे में भी धोनी संघर्ष करते दिखे। धोनी ने 66 गेंदों में 42 रन बनाए और वह भारत को बड़ा स्कोर नहीं दिला सके। इस लक्ष्य को इंग्लैंड ने आसानी से हासिल कर लिया।
Big Question is Why MS Dhoni took the ball from umpires at the end of match ? pic.twitter.com/21lgRGNyl4
— Trends Dhoni™ (@TrendsDhoni) July 17, 2018
"MSDhoni took out a stump the moment match ended in a draw. It was something we could not understand, taking out a stump in a drawn match. In fact, one of the team mates joked that perhaps, Dhoni bhai had unmindfully done it out of habit." - Rahane pic.twitter.com/1MMntmvsbm
— DHONIsm™ 💙 (@DHONIism) July 18, 2018
I presume (🤞) that MS Dhoni taking the ball is just as a memorabilia for the series (and run-out) as no one can predict things after 8-10 months. May be in the run up to #CWC19 he may feel confident to stay or otherwise too, we never know and no one, NO ONE can read his mind. pic.twitter.com/rfhMmAkqji
— Prabhu 🏏 (@Cricprabhu) July 18, 2018