Video: T-10 में विल जैक्स की धूम, 6 गेंदों में 6 छक्के लगाए, 25 गेंदों में ठोक शतक

punjabkesari.in Friday, Mar 22, 2019 - 03:08 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क: क्रिकेट ऐसा खेल है जिसमें कब क्या हो जाए इसका अंदाजा लगा पाना काफी मुश्किल है। एक बार फिर से क्रिकेट के मैदान पर बड़ा रोचक सा वाक्या हुआ। 21 मार्च को दुबई की धरती पर इंग्लैंड की सरे काउंटी के विल जैक्स ने एक ओवर में छह छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। इतना ही नहीं जैक्स का नाम अब दुनिया के सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में सबसे आगे आ गए हैं। 


दरअसल, सर्रे की ओर से लैंकशायर के खिलाफ खेलते हुए इंग्लैंड की अंडर-19 टीम के बल्लेबाज विल जैक्स ने टी-10 के इस मुकाबले में एक ही ओवर में छह छक्के भी ठोक दिए। इतना ही नहीं जैक्स 62 से 98 रनों के स्कोर तक सिर्फ 6 गेंदों में पहुंच गए। टी-10 जैसे फॉर्मेट में किसी एक खिलाड़ी द्वारा 100 से अधिक रन बनाना किसी करिश्मे से कम नहीं है। अपनी पारी के दौरान जैक्स ने 11 छक्के और 8 चौके लगाए। वहीं स्टीफन पैरी के ओवर में लगातार छह छक्के जड़ उन्होंने एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। 


हालांकि, मैच के बाद दिए अपने इंटरव्यू में जैक्स ने साफ कहा कि उनके दिमाग में शतक लगाने का कोई प्लान नहीं था। 98 रनों पर पहुंचने के बाद उन्हें एहसास हुआ कि वह शतक लगा सकते हैं। जैक्स के मुताबिक यह सब इतना जल्दी हुआ कि उन्हें सोचने का समय ही नहीं मिला।

 

neel