वीडियो : टेनिस छोड़ हाउस वाइफ लुक में नजर आई सानिया मिर्जा

punjabkesari.in Tuesday, Mar 20, 2018 - 04:35 PM (IST)

नई दिल्ली : भारतीय टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा अब एक नए वीडियो के कारण चर्चा में चल रही हैं। दरअसल पाकिस्तान सुपर लीग में सानिया के पति मुलतान सुल्तान की ओर से खेल रहे हैं। ऐसे में एक प्रोडक्ट की एड में शोएब मालिक और सानिया मिर्जा इक_े देखने को मिल रहे हैं। इसमें ग्लैमरस सानिया मिर्जा का लुक उनके फैंस के लिए हैरान करने वाला है।
यह है वीडियो में
वीडियो एक घी की एड का है जिसमें शोएब मलिक को एक क्रिकेट स्टार की तरह दिखाया गया है जबकि सानिया को एक घरेलू हाउस वाइफ की तरह। वीडियो की शुरुआत में शोएब सानिया को खाना बनाने के लिए कहते हैं। वहीं, सानिया खाना बनाते-बनाते बच्चों के साथ क्रिकेट खेलने लग जाती है। वीडियो में सानिया को घरेलू लुक में देखकर सोशल साइट्स पर भी तरह-तरह के कमेंट देखने को मिल रहे हैं। देखें वीडियो- 

Punjab Kesari