विजय हजारे ट्रॉफी : पृथ्वी शॉ के ताबड़तोड़ 185 रन, मुंबई ने सौराष्ट्र को 9 रन से हराया

punjabkesari.in Tuesday, Mar 09, 2021 - 04:23 PM (IST)

नई दिल्ली : विजय हजारे ट्रॉफी 2021 के चौथे क्वार्टर फाइनल में मुंबई ने पृथ्वी शॉ की 188 रनों की पारी की बदौलत सौराष्ट्रको 9 विकेट से हरा दिया। पहले खेलने उतरी सौराष्ट्र की टीम ने 50 ओवरों में पांच विकेट खोकर 284 रन बनाए थे। जवाब में मुंबई की टीम ने मात्र 42 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर लिया। सौराष्ट्र टीम के कप्तान ने पृथ्वी को रोकने के लिए आठ गेंदबाजों को प्रयोग किया लेकिन कोई सफल नहीं हो पाया।

 

रवि अश्विन आईसीसी के ‘फरवरी महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी’ बने

विजय हजारे ट्रॉफी में पृथ्वी शॉ

Vijay Hazare Trophy 2021, Prithvi Shaw, Mumbai vs Saurashtra, Cricket news in hindi, sports news, विजय हजारे ट्रॉफी 2021, पृथ्वी शॉ
105* बनाम दिल्ली
34 बनाम महाराष्ट्र
227* बनाम पुडुचेरी
36 बनाम राजस्थान
2 बनाम हिमाचल प्रदेश
185 बनाम सौराष्ट्र

Vijay Hazare Trophy 2021, Prithvi Shaw, Mumbai vs Saurashtra, Cricket news in hindi, sports news, विजय हजारे ट्रॉफी 2021, पृथ्वी शॉ

इससे पहले खेलने उतरी सौराष्ट्र ने ओपनर एवि भनोट और स्नेल पटेल की बदौलत अच्छी शुरूआत की थी। भरोट ने 49 गेंदों में 37 तो स्नेह ने 30 रन बनाए। लेकिन मध्यक्रम में समर्थ व्यास ने 71 गेंदों में सात चौके और 4 छक्कों की मदद से 90 रन बनाकर टीम को मजबूती थी। व्यास को चिराग जानी 53 और विश्वाराज जडेजा 53 का साथ मिला।

Vijay Hazare Trophy 2021, Prithvi Shaw, Mumbai vs Saurashtra, Cricket news in hindi, sports news, विजय हजारे ट्रॉफी 2021, पृथ्वी शॉ

जवाब में खेलने उतरी मुंबई की टीम ने शुरूआती ओवरों से ही सौराष्ट्र के गेंदबाजों पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। यश्स्वी जायसवाल जहां 104 गेंदों में 10 चौके और एक छक्के की मदद से 75 रन बनाने में सफल रहे वहीं, पृथ्वी ने एक छोर संभालते हुए ताबड़तोड़ हिटिंग जारी रखी और टीम को 42वें ओवर में मैच जितवा दिया। पृथ्वी ने 122 गेंदों में 21 चौके और 7 छक्कों की मदद से 185 रन बनाए। आदित्य  तारे 20 रन बनाकर नाबाद रहे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News