इस टीम के साथ जुड़े विनय कुमार, IPL में ढूंढेंगे युवा प्रतिभा खिलाड़ी

punjabkesari.in Thursday, Jul 29, 2021 - 06:47 PM (IST)

मुंबई : पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज विनय कुमार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की मौजूदा चैंपियन टीम ने अपने प्रतिभा खोज विभाग में शामिल किया है। फ्रेंचाइजी ने गुरुवार को यह घोषणा की। विनय से पहले हाल में पूर्व भारतीय विकेटकीपर पार्थिव पटेल को मुंबई इंडियन्स के प्रतिभा खोज विभाग में शामिल किया गया था। 37 वर्षीय विनय दायें हाथ के मध्यम गति के गेंदबाज हैं। 

उन्होंने अपने करियर में एक टेस्ट, 31 वनडे और नौ टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। विनय की अगुवाई में कर्नाटक ने दो बार रणजी ट्राफी खिताब जीता। वह 2015 और 2017 में आईपीएल खिताब जीतने वाली मुंबई इंडियन्स टीम का भी हिस्सा थे। विनय ने इस साल फरवरी में संन्यास की घोषणा की थी।

Content Writer

Raj chaurasiya