इटली में इस जगह पर हो सकती है विराट-अनुष्का की शादी, देखें PICS

punjabkesari.in Sunday, Dec 10, 2017 - 11:32 AM (IST)

नई दिल्ली: टीम इंडिया के कप्तान विराट और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की शादी की खबरें अभी तक सुर्खियों में है। सूत्रों के अनुसार शादी इटली के टस्कनी में 12 दिसंबर को एक शानदार रिजॉर्ट बोर्गो फिनोकच्योतो में होगी। इस दौरान कई तस्वीरें भी सामने आई है , जो कि एक खूबसूरत लोकेशन दिखाई दे रही है। 

इटली के इस वेन्यू की सबसे खास बात ये है कि इस जगह को हर साल स‍िर्फ गर्म‍ियों में खोला जाता है। लेकिन विराट और अनुष्का की शादी के लिए इसे खासतौर पर दिसंबर में खोला गया है। सूत्रों के अनुसार इस शादी में उनके करीबी दोस्त और रिश्तेदार ही मौजूद होंगे। विराट ने पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और युवराज सिंह को अपनी शादी के लिए इटली इनवाइट किया है। इसके अलावा विराट ने अपने बचपन के कोच राजकुमार शर्मा को भी इनवाइट किया है।

2 दिन पहले दोनों ने स्विटजरलैंड के लिए फ्लाइट पकड़ी। जहां अनुष्का ने मुंबई से स्विस एयरवेज की फ्लाइट ली, वहीं विराट ने दिल्ली से स्विटजरलैंड के लिए फ्लाइट पकड़ी। इस दौरान विराट ने अपना अाधा चेहरा छुपाया हुआ था। अनुष्का मुंबई एयरपोर्ट पर अपनी फैमिली के साथ नजर आईं।  कई पत्रकारों ने उनसे सवाल पूछना चाहा, लेकिन किसी भी सदस्य ने कोई जवाब नहीं दिया। अनुष्का की फैमिली के साथ उनके परिवार के पंडित भी साथ गए हैं।