Sports Honour Awards: रेड कार्पेट पर छाई विराट-अनुष्का की जोड़ी

punjabkesari.in Sunday, Nov 12, 2017 - 12:26 PM (IST)

नई दिल्ली: टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की जोड़ी अकसर ही सुर्खियों में रहती है। फैंस इन दोनों को एक साथ देखने के लिए काफी क्रेजी रहते है। शनिवार रात मुंबई में इंडियन स्पोर्ट्स ऑनर्स अवॉर्ड्स का आयोजन हुआ। इस समारोह में रेड कारपेट पर बॉलीवुड और स्‍पोर्ट्स हस्तियों ने चार चांद लगा दिए। 

इस अवॉर्ड समारोह के दौरान जहां एक तरफ विराट-अनुष्का की जोड़ी देखी, दूसरी तरह जहीर खान ने अपनी एक्‍ट्रेस मंगेतर सागरिका घाटगे के साथ शानदार एंट्री ली। विराट-अनुष्का की जोड़ी को देखकर सभी काफी खुश नजर आ रहे थे, विराट ने नेवी ब्लू  कोर्ट पैंट और अनुष्का रेड सूट में बेहद खूबसूरत नजर आ रहे थे। सभी की निगाहें इस जोड़ीपर टिकी हुई थी।


इस खास अवॉर्ड शो में बॉलीवुड के कई सुपरस्टार्स ने भी शिरकत की। मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने रेड कार्पेट पर टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। इनके अलावा टेनिस स्‍टार सानिया मिर्जा अपनी बेस्‍ट फ्रेंड और बॉलीवुड की कॉरियोग्राफर फराह खान के साथ दिखीं।