गुआना की गलियों में शॉर्ट जींस पहनी पत्नी के साथ घूमते दिखे विराट

punjabkesari.in Friday, Aug 09, 2019 - 09:21 PM (IST)

नई दिल्ली : वेस्टइंडीज में वनडे सीरीज खेल रही टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली बिजी शेड्यूल के बीच पत्नी अनुष्का के साथ विंडीज मुल्क घूमने में बिजी हैं। बीते दिनों विराट की पत्नी के साथ ढाबे पर खाने खाते की फोटो वायरल हुई थी लेकिन अब पत्नी के साथ उनकी डैनिम जींस में कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं। खास बात यह है कि विराट और अनुष्का ने एक जैसे ही कपड़े पहन रखे हैं। विराट जहां फुल जींस में दिख रहे हैं तो वहीं अनुष्का शॉर्ट  जींस पहने हुए हैं। माना जा रहा है कि यह जोड़ी गुआना की गलियों में लंच के लिए निकले थे। इस दौरान दोनों ने अपने प्रशंसकों के साथ फोटोज भी खिंचवाईं।

Virat Kohli and anushka sharma seen in denim pair jeansएक दिन पहले वीडियो सामने आई थी जिसमें विराट कोहली अनुष्का के साथ कैरिबियाई मुल्क में भारतीय खाने की तलाश में घूमते दिख रहे हैं। गलियों में घूमते हुए विराट और अनुष्का को भारतीय ढाबा मिला जहां उन्होंने सब्जी पूरी खाई। पूरी सब्जी खाने के बाद विराट और अनुष्का ने अपने फैंस के साथ फोटो भी खिचवाईं। विराट और अनुष्का इस दौरान कैजुअल कपड़ों में दिखे थे। 

Virat Kohli and anushka sharma seen in denim pair jeans

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज खलील अहमद ने भी अपने कप्तान का साथ दिया और पूरी सब्जी का लुत्फ उठाया। विराट और अनुष्का की यह फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। भारतीय कप्तान विराट कोहली की मनपसंद डिश छोले भठूरे है। विराट को चिकन भी खूब पसंद है लेकिन फिटनेस को देखते हुए विराट ने चिकन और तली हुई चीजों को खाना बंद कर दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jasmeet

Recommended News

Related News