विराट कोहली ने रचा इतिहास, पंजाब किंग्स के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने
punjabkesari.in Sunday, May 17, 2026 - 04:20 PM (IST)
धर्मशाला: पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने IPL इतिहास में एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। कोहली अब किसी एक टीम के खिलाफ IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। पंजाब किंग्स के खिलाफ उतरते ही विराट ने इस खास सूची में खुद को नंबर-1 पर पहुंचा दिया। अब उनके नाम PBKS के खिलाफ 1189 रन हो गए हैं। उन्होंने इस मामले में खुद का ही चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ बनाया गया रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया।
IPL में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन
1189* रन — विराट कोहली vs पंजाब किंग्स
1174 रन — विराट कोहली vs चेन्नई सुपर किंग्स
1172 रन — विराट कोहली vs दिल्ली कैपिटल्स
1161 रन — रोहित शर्मा vs कोलकाता नाइट राइडर्स
1134 रन — डेविड वॉर्नर vs पंजाब किंग्स
1126 रन — विराट कोहली vs कोलकाता नाइट राइडर्स
पंजाब के खिलाफ विराट का दबदबा जारी
विराट कोहली का बल्ला हमेशा पंजाब किंग्स के खिलाफ जमकर चला है। IPL 2026 में भी उनका शानदार फॉर्म जारी है। धर्मशाला में खेले जा रहे इस अहम मुकाबले में RCB को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए जीत की जरूरत है और टीम एक बार फिर विराट से बड़ी पारी की उम्मीद कर रही है।
RCB को लगा बड़ा झटका
इस मुकाबले में RCB कप्तान रजत पाटीदार चोट के कारण नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह जितेश शर्मा टीम की कप्तानी कर रहे हैं। पाटीदार पिछले मैच में KKR के खिलाफ चोटिल हो गए थे। हालांकि टीम मैनेजमेंट को उम्मीद है कि वह अगले मैच तक फिट हो जाएंगे।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, हरप्रीत बराड़, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, वेंकटेश अय्यर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर/कप्तान), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा।

