Ind vs Nz: 43 रन बनाकर भी नाथन एस्टल का रिकॉर्ड तोड़ गए विराट कोहली

punjabkesari.in Saturday, Jan 26, 2019 - 03:31 PM (IST)

जालन्धर: टीम इंडिया ने शनिवार को माउंट मॉनगनुई में दूसरा वन-डे जीतकर देशवासियों को गणतंत्र दिवस का तोहफा दिया। भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 90 रन से मात देकर पांच मैच की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। ऐसे में टीम इंडिया के कप्तान विकाट कोहली ने 43 रन बनाकर भी नाथन एस्टल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।


कोहली भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के नाथन एस्टल को पीछे छोड़ते हुए ये रिकॉर्ड अपने नाम किया है। कोहली के नाम भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज में 1242 रन हैं। वहीं तीसरे नंबर पर नाथन एस्टल हैं जिनके नाम 1207 रन हैं। हालांकि पहले नंबर पर अभी भी सचिन तेंदुलकर हैं जिनके नाम 1750 रन हैं। फिलहाल कोहली सचिन से अभी भी 508 रन पीछे हैं। 


मैच में कोहली भले अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में बनाने से चूक गए और 45 गेंदों में 43 रन बनाकर ट्रेंट बोल्ट का शिकार बने। वहीं कोहली ने अपनी पारी के दौरान 5 चौके जड़े।  रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 87 रन बनाए जिसके लिए उन्होंने 96 गेंदों का सामना किया। रोहित की पारी में नौ चौके और तीन छक्के शामिल रहे। शिखर धवन ने 67 गेंदों का सामना करते हुए नौ चौकों की मदद से 66 रन बनाए। महेंद्र सिंह धोनी 48 रनों पर नाबाद रहे। अंबाती रायडू ने 47 और कप्तान विराट कोहली ने 43 रन बनाए।

Most runs in India-NZ ODIs:

 SachinTendulkar-     1750
 Virat Kohli-                1242
 Nathan Astle-            1207
 Virender Sehwag-     1157 

neel