विराट कोहली ने पत्नी अनुष्का शर्मा को कहा- ‘बेंगलुरु गर्ल’, बताया क्या है स्पैशल रिश्ता

punjabkesari.in Wednesday, Feb 02, 2022 - 05:53 PM (IST)

खेल डैस्क : विराट कोहली आई.पी.एल. 2008 में पहली बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ जुड़े थे। इसके बाद लगातार वह इस फ्रेंचाइजी के साथ हैं। 2022 आगामी है। ऐसे में आरसीबी से जुड़े किस्सों और रिश्तों संबंधी विराट कोहली ने एक इंटरव्यू में बात की है। कोहली ने इस दौरान अपनी बॉलीवुड एक्ट्रैस पत्नी अनुष्का शर्मा को भी बेंगलुरु गर्ल के नाम से संबोधित किया। उन्होंने अनुष्का का बेंगलुरु के साथ रिश्ते के भी खुलासा किया। 

Virat Kohli, Anushka Sharma, Bangalore girl, special relationship, IPL 2022, IPL news in hindi, sports news, विराट कोहली, अनुष्का शर्मा, बेंगलुरु गर्ल

कोहली ने बातचीत में कहा कि वह (अनुष्का) बेंगलुरु की लड़की है। यह बहुत से लोगों को नहीं पता- वह यहीं बड़ी हुई। उसने मेरे से भी ज्यादा समय बेंगलुरु में बिताया है। उसका पहले से ही इस शहर से खास जुड़ाव रहा है। जाहिर है वह बेहद खुश होती है जब मैं आरसीबी के लिए खेलता हूं। जब हम अच्छा नहीं करते हैं तो वह स्पष्ट रूप से दुख महसूस करती है। मैं इस शहर में अपने शुरूआती दिनों में खेलने आया करता था। मेरी बहुत सारी यादें  इस शहर के साथ जुड़ी हुई हैं। इतने सालों से मुझे यहां अपनी यादों को फिर से जीने का मौका मिल जाता है। 

Virat Kohli, Anushka Sharma, Bangalore girl, special relationship, IPL 2022, IPL news in hindi, sports news, विराट कोहली, अनुष्का शर्मा, बेंगलुरु गर्ल

कोहली बोले- जूनियर क्रिकेट के दौरान मेरा अक्सर बेंगलुरु में स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के शिविरों में आना होता था। बेंगलुरु शहर उन्हें गर्मजोशी और घर जैसा एहसास देता है। कोहली बोले- जब हम अंडर -14, अंडर -15 एनसीए कैंपों के लिए बेंगलुरु आते थे, तब से मेरे जीवन पर इस शहर का प्रभाव पड़ता गया। हम यहां 2-2.5 महीने रहते थे इस दौरान बेंगलुरु भी घूमा। इस शहर का अलग अनुभव है। जब आप पहुंचते हैं, तो आप हवाई अड्डे पर उतरते हैं और आप होटल के लिए गाड़ी चला रहे होते हैं, आपको ऐसा लगता है कि आप घर आ गए हैं। नहीं तो ऐसे शहर में जाना बहुत मुश्किल एहसास होता है जहां आप पैदा नहीं हुए या बड़े नहीं हुए।

Virat Kohli, Anushka Sharma, Bangalore girl, special relationship, IPL 2022, IPL news in hindi, sports news, विराट कोहली, अनुष्का शर्मा, बेंगलुरु गर्ल

बता दें कि 2021 के अंत में विराट कोहली ने आरसीबी की कप्तानी छोड़ दी थी। उन्होंने कहा कि वह अपनी बल्लेबाजी पर ही ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं। हालांकि इसके बाद क्रमश: टी-20, वनडे और टेस्ट टीम की कप्तानी से भी हट गए लेकिन देखने लायक होगा कि वह आगामी आई.पी.एल. में कैसा प्रदर्शन करते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Related News