द. अफ्रीका खिलाफ विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन और गांगुली के यह बड़े रिकॉर्ड्स

punjabkesari.in Tuesday, Jan 18, 2022 - 03:27 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच 19 जनवरी से खेला जाएगा। इस सीरीज में पहली बार केएल राहुल भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे। इस सीरीज में पूर्व कप्तान विराट कोहली पर सभी की नजरें होंगी। क्योंकि विराट कोहली पहली बार तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ने के बाद खेलने जा रहे हैं। इस सीरीज में फैंस को विराट कोहली के बल्ले से बड़ी पारियों की उम्मीद होगी।

द.अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज में विराट कोहली भारत के दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड पर होंगी। सचिन विदेशी धरती पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। सचिन ने विदेशी जमीन पर भारत के लिए सर्वाधिक 5065 रन बनाए हैं। वहीं विराट कोहली के विदेशी धरती पर 5057 रन है और वह इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। उम्मीद है कि वह इस सीरीज में सचिन का यह बड़ा रिकॉर्ड तोड़ कर अपने नाम कर पाएंगे।

विदेश धरती पर भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

5065 - सचिन 
5057 - विराट
4520 - धोनी
3998 - द्रविड़
3468 - गांगुली

इतना ही नहीं अगर विराट कोहली वनडे सीरीज में द. अफ्रीका के खिलाफ 2 शतक लगा देते हैं तो वह सौरव गांगुली के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे। विराट कोहली के नाम द. अफ्रीका में 3 शतक हैं जबकि भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के नाम 5 शतक हैं। इसके बाद सचिन का नाम आता है। सचिन ने द. अफ्रीका की धरती पर 4 शतक लगाए हैं।  

Content Writer

Raj chaurasiya