विराट कोहली ने रचा इतिहास, गांगुली-धोनी जैसे कप्तान रिकॉर्ड के आस-पास भी नहीं

punjabkesari.in Thursday, Dec 30, 2021 - 04:58 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका की टीम को सेंचुरियन में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में 113 रन से हरा दिया है। इस टेस्ट मैच के जीतने के साथ ही भारतीय टीम ने 3 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। सेंचुरियन के मैदान में जीत के साथ ही भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने भी इतिहास रच दिया है। विराट कोहली सेंचुरियन में द.अफ्रीका की टीम को हराने वाले पहले एशियाई कप्तान बन गए हैं। इतना ही नहीं विराट ने इस मैच में बतौर कप्तान कई उपलब्धियां हासिल की हैं।

विराट कोहली सेंचुरियन मैच को जीतकर दक्षिण अफ्रीका में दो मैच जीतने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए हैं। उनसे पहले किसी भी भारतीय कप्तान ने द. अफ्रीका की धरती पर दो मैच नहीं जीते हैं। राहुल द्रविड़ और धोनी की कप्तानी में भारत ने द. अफ्रीका में मात्र 1-1 मैच जीता है। जबकि विराट की कप्तानी में भारत ने दो मैच जीत लिए हैं। विराट दो बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच जीतने वाले भी पहले कप्तान बन गए हैं। बतौर कप्तान विराट ने बनाए यह रिकॉर्ड- 

SENA ( साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) देशों में टेस्ट जीत

विराट कोहली - 7 बार*
धोनी + गांगुली + द्रविड़ - 7 बार

SENA में एशियाई कप्तानों द्वारा सर्वाधिक टेस्ट जीत

7 - विराट कोहली*
4 - वसीम अकरम
4 - जावेद मियांदाद

द. अफ्रीका में सर्वाधिक टेस्ट जीतने वाले भारतीय कप्तान

2 - विराट कोहली*
1 - एमएस धोनी
1 - राहुल द्रविड़

भारतीय कप्तानों द्वारा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सर्वाधिक जीत

17 - विराट कोहली*
16 - एमएस धोनी

विराट कोहली 2 बॉक्सिंग डे टेस्ट जीतने वाले पहले भारतीय कप्तान 

मेलबर्न में 2018 ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ
सेंचुरियन में 2021 द. अफ्रीका के खिलाफ


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Raj chaurasiya

Recommended News

Related News