विराट कोहली ने 35वें बर्थडे पर बराबर किया सचिन तेंदुलकर के 49 शतकों का रिकॉर्ड

punjabkesari.in Sunday, Nov 05, 2023 - 06:02 PM (IST)

खेल डैस्क : भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने कोलकाता के ईडन गार्डन में अपना 35वां जन्मदिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शतक लगाकर यादगार बना दिया। कोहली रविवार को अपना 35वां जन्मदिन भी मना रहे हैं। इस दौरान विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों की परीक्षा लेते हुए 119 गेंदों पर अपना शतक जड़ा। अब वह सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के वनडे फॉर्मेट में लगाए गए सर्वाधिक 49 शतकों की बराबरी कर चुके हैं। उन्होंने इसे अपने जन्मदिन पर टूर्नामेंट की सबसे मजबूत टीम यानी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बनाया, इससे यह शतक और भी खास हो गया।

 

 


वनडे फॉर्मेट में सर्वाधिक शतक 
49 विराट कोहली (277 पारियां)
49 सचिन तेंदुलकर (452)
31 रोहित शर्मा (251)
30 रिकी पोंटिंग (365)
28 सनथ जयसूर्या (433)

 

 

इन देशों के खिलाफ लगाए शतक
0 बनाम अफगानिस्तान 
8 बनाम ऑस्ट्रेलिया 
5 बनाम बांग्लदेश
3 बनाम इंगलैंड
0 बनाम आयरलैंड
2 बनाम नेपाल
2 बनाम नीदरलैंड
5 बनाम न्यूजीलैंड
3 बनाम पाकिस्तान
5 बनाम साऊथ अफ्रीका
10 बनाम श्रीलंका
0 बनाम यूएई
9 बनाम विंडीज
1 बनाम जिमबाब्वे

 

जन्मदिन पर शतक बनाना (वनडे)
विनोद कांबली 100* बनाम इंग्लैंड, जयपुर 1993 (21वां जन्मदिन)
सचिन तेंदुलकर 134 बनाम ऑस्ट्रेलिया, शारजाह 1998 (25)
सनथ जयसूर्या 130 बनाम भारत, कराची 2008 (39)
रॉस टेलर 131* बनाम पाकिस्तान, पल्लेकेले 2011 (27)
टॉम लैथम 140* बनाम नीदरलैंड, हैमिल्टन 2022 (30)
मिचेल मार्श 121 बनाम पाकिस्तान, बेंगलुरु 2023 (32)
विराट कोहली 100* बनाम दक्षिण अफ्रीका, कोलकाता 2023 (35)
रॉस टेलर, मिचेल मार्श और विराट कोहली ने विश्व कप के दौरान यह शतक बनाए।

 

 

क्रिकेट विश्व कप के सर्वाधिक रन स्कोरर
545 क्विंटन डी कॉक, दक्षिण अफ्रीका
543 विराट कोहली, भारत
523 रचिन रवींद्र, न्यूजीलैंड
442 रोहित शर्मा, भारत
428 डेविड वॉर्नर, ऑस्ट्रेलिया
(भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच की पहली पारी तक)

Content Writer

Jasmeet