RCB को लगातार दूसरा IPL खिताब जीताकर विराट कोहली का पहला बयान आया सामने
punjabkesari.in Monday, Jun 01, 2026 - 12:11 AM (IST)
स्पोर्ट्स डेस्क : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को लगातार दूसरा IPL खिताब जीताने के बाद विराट कोहली ने कहा कि इस बार वैसा ही दबाव है जैसा पिछले साल था। विराट कोहली की अर्धशतकीय पारी की बदौलत फाइनल में गुजरात टाइटंस को हराकर लगातार दूसरी बार IPL का खिताब अपने नाम कर लिया है। RCB लगातार दो IPL खिताब जीतने वाली तीसरी टीम बन गई है। इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने 2010-11 और मुंबई इंडियंस (MI) ने 2019-20 में लगातार दो बार IPL का खिताब जीता है।
कोहली ने खिताबी मुकाबला जीतने के बाद कहा, 'मैंने पहले भी कहा था कि इस बार वैसा दबाव महसूस नहीं हो रहा था जैसा पिछले साल था। हम अंक तालिका में शीर्ष पर रहे और हमारा मानना था कि यदि हम अपनी योजनाओं को सही ढंग से लागू करें तो हम सर्वश्रेष्ठ टीम हैं। पूरे अभियान के दौरान हमने जिस कौशल, संयम और परिपक्वता का प्रदर्शन किया, वह शानदार रहा।'
कोहली की शानदार पारी से RCB ने टाइटंस के खिलाफ जीत के लिए मिले लक्ष्य को 156 रन के लक्ष्य को 18वें ओवर में ही हासिल कर लिया। कोहली ने कहा कि टीम अभियान बीच में थोड़ा भटका लेकिन खिलाड़ियों ने जल्दी वापसी कर ली। उन्होंने कहा, 'ब्रेक के बाद हमें एक हार का सामना करना पड़ा और मुंबई इंडियंस के खिलाफ एक करीबी जीत मिली। वह दौर थोड़ा चुनौतीपूर्ण था, लेकिन उस जीत के बाद टीम का आत्मविश्वास फिर लौट आया।' उन्होंने लगातार दूसरी बार दूसरी बार चैंपियन बनने के बारे में कहा, 'यह बेहद अद्भुत एहसास है। इस पल का हमें बहुत लंबे समय से इंतजार था।'
कोहली ने इस सत्र में 16 मैचों में 56.25 की औसत और 165.84 की शानदार स्ट्राइरेट से 675 रन बनाये और टीम के चैंपियन बनने में अहम भूमिका निभाई उन्होंने जीत का श्रेय पूरी टीम और खासकर गेंदबाजों को देते हुए कहा, 'हर बार आपको अकेले खड़े होकर टीम को नहीं संभालना पड़ता। हमारे गेंदबाजों ने विश्वस्तरीय प्रदर्शन किया। जोश हेजलवुड, भुवनेश्वर कुमार और रसिख सलाम ने शानदार गेंदबाजी की।' उन्होंने कहा, 'हमारी टीम में संतुलन है, ताकत है और यही हमारी सबसे बड़ी विशेषता रही।'
गौर हो कि IPL 2026 फाइनल में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइंटस ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वाशिंगटन सुंदर की अर्धशतकीय पारी (50) की बदौलत 8 विकेट के नुकसान पर RCB को 156 रन का लक्ष्य दिया जिसके जवाब में RCB ने कोहली की अर्धशतकीय पारी (42 गेंदों पर 75 रन, 9 चौके और 3 छक्के) की बदौलत 18 ओवर में 5 विकेट से जीत दर्ज की।

