चेजिंग किंग है विराट कोहली, दूसरी पारी की औसत में है 50 का फर्क, देखें

punjabkesari.in Friday, Mar 19, 2021 - 05:59 PM (IST)

नई दिल्ली : भारतीय कप्तान विराट कोहली चेजिंग मास्टर हैं। अगर उनकी टी-20 फार्मेट में दूसरी पारी की औसत देखी जाए तो यह पहली पारी से 50 ज्यादा है। यानी कोहली पहली पारी में जहां 33.8 की औसत से रन बनाते हैं तो दूसरी पारी में 83.8 की औसत से। खास बात यह है कि कोहली के बाद इस लिस्ट में महेंद्र सिंह धोनी का नाम आता है जोकि अब रिटायर हो चुके हैं। धोनी की दूसरी पारी में औसत 47.7 है। जाहिर है विराट उनसे इस मामले में बहुत आगे हैं।

टी-20 इंटरनेशनल में अगर कम से कम 1500 रनों की बात की जाए तो धोनी के बाद इस लिस्ट में केएल राहुल का नाम आता है। केएल राहुल की जहां पहली पारी में औसत 39.6 है तो वहीं, दूसरी पारी में 40.3 है। इससे साफ पता चलता है कि कोहली बाकी भारतीय क्रिकेटर से कितना आगे चल रहे हैं।
देखें भारतीय प्लेयरों के आंकड़े
विराट कोहली - 33.8 और 83.8
महेंद्र सिंह धोनी - 32.7 और 47.7
के.एल. राहुल - 39.6 और 40.3
शिखर धवन - 26.6 और 29.2
सुरेश रैना - 23.3 और 33.4
रोहित शर्मा - 26.9 और 37.1

बता दें कि इस खास लिस्ट में एलेक्स हेल्स दूसरे नंबर पर हैं। उनकी पहली पारी में औसत जहां 23 है तो वहीं, दूसरी पारी की औसत 40.8 है यानी 17.8 फीसदी का फर्क जोकि अन्य क्रिकेटरों से कहीं ज्यादा है। इस मामले में एरोन फिंच की भी 52.7 की औसत है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News